Fraud in PF : कर्मचारियों के पीएफ पर कम्पनी की कुण्डली

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
बासनी औद्योगिक क्षेत्र (Basni Industrial Area) के सैकण्ड फेस में प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी ने कर्मचारियों की भविष्य निधि के 11 लाख 17 हजार रुपए जमा नहीं (A company was not deposited 11.17 lakh Rs of PF) करवाए। पुलिस स्टेशन बासनी में शिकायत देने के बावजूद मामला दर्ज न करने पर भविष्य निधि आयुक्त ने पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कार्यालय में परिवाद सौंपकर कम्पनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त रितेश कुमार सोनी की तरफ से बासनी सैकण्ड फेस में मैकशॉट ब्लास्टिंग्स इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (Mecshot Blastings Equiptment pvt ltd) के वैभव मोदी पुत्र आनंद किशोर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि कम्पनी ने अक्टूबर 2019 से मार्च 2021 तक कर्मचारी के वेतन व मजदूरी से भविष्य निधि अंशदान कटौती की, लेकिन भविष्य निधि को कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जमा नहीं करवाई। कम्पनी के खिलाफ 26 लाख 22 हजार 252 रुपए कर्मचारी भविष्य निधि के बकाया थे। इनमें से 15 लाख 5 हजार पांच सौ रुपए कर्मचारी भविष्य निधि के जमा करवा दिए गए थे, लेकिन अभी भी 11 लाख 17 हजार 152 रुपए बाकी थे। जो अभी तक जमा नहीं करवाए गए हैं।
थाने में 9 माह बाद भी दर्ज नहीं की एफआइआर
इस संबंध में क्षेत्रीय भविष्य निधि विभाग की ओर से कम्पनी के खिलाफ गत वर्ष 17 अगस्त को बासनी थाने में लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस ने मामला सिविल नेचर का बताकर अभी तक एफआइआर दर्ज नहीं की। ऐसे में विभाग की ओर से डीसीपी (पश्चिम) कार्यालय में लिखित शिकायत दी गई, जहां से मिले आदेश पर आखिरकार बासनी थाने में एफआइआर दर्ज की गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Q2cuvnK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment