Foreign number whatsapp call: जोधपुर. महामंदिर थानान्तर्गत धर्मनारायण का हत्था में एक युवक को विदेशी नम्बर से वॉट्सऐप व वॉइस कॉल कर दस लाख रुपए देने के लिए जान से मारने की धमकियां दी गईं। पीडि़त की तरफ से महामंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार मूलत: ओसियां तहसील के भीमसागर हाल धर्मनारायण का हत्था निवासी हनुमानराम (21) पुत्र जगमालराम बिश्नोई के पास गत दिनों एक विदेशी नम्बर से इंटरनेट कॉल आए। वॉट्सऐप व वॉइस कॉल पर अनजान व्यक्ति से उसे धमकाया और दस लाख रुपए मांगे। उसने छह जून तक पेटीएम न करने पर जान से मारने की धमकियां भी दीं। पहले तो उसने हल्के में लिया, लेकिन अनजान व्यक्ति ने उसे कई बार वॉइस व वॉट्सऐप कॉल करके रुपए न देने पर जान से मारने को धमकाया। जिससे वह डर गया और पुलिस के पास पहुंचा, जहां उसने वर्चुअल मोबाइल नम्बर के आधार पर अनजान व्यक्ति के खिलाफ दस लाख रुपए मांगने व न देने पर जाने से मारने के लिए धमकाने का मामला दर्ज कराया। फिलहाल धमकाने वाले का पता नहीं लग सका है। पीडि़त युवक प्राइवेट काम करता है।
सूने विला के ताले तोड़कर चोरी
जोधपुर. कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत पाली रोड पर आवासीय कॉलोनी के एक विला के ताले तोड़कर कीमती एलईडी टीवी के साथ ही जमीन संबंधी दस्तावेज और अन्य कीमती सामान चुरा लिया गया।
पुलिस के अनुसार नागौर में सांजू निवासी महावीरसिंह राठौड़ ने प्रेसकॉन सिटी में अपने भाई मोहनसिंह के विला के ताले तोड़कर चोरी करने का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि भाई मोहनसिंह मैसर्स प्रेस्टिज सिटी डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (प्रेसकॉन सिटी) के डायरेक्टर थे और पाली रोड पर प्रेसकाॅन सिटी के विला में रहते थे। गत वर्ष 15 मई को कोविड से मोहनसिंह की मृत्यु हो गई थी। तब से विला में कोई नहीं रहत था। गत 31 मई को विला में चोरी होने का पता लगा। भाई महावीरसिंह व श्यामसिंह मौके पर पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा पड़ा था। बड़ी एलइडी टीवी और पलंग में रखे जमीन संबंधी दस्तावेज गायब थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Zz7SLla
0 comments:
Post a Comment