तीन माह में सीएम का तीसरा दौरा, इस बार 265 करोड़ की सौगात मिलेगी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तीन माह में यह तीसरा दौरा है जब वे विकास कार्यों की सौगात या उनका निरीक्षण करने आ रहे हैं। गृह नगर को बड़ी सौगातें देने की कड़ी में इस बार मेडिकल व एग्रीकल्चर सेक्टर प्राथमिकता में रहेगा। इससे पहले मार्च-अप्रेल में उन्होंने विकास कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया था। सीएम अशोक गहलोत जोधपुर में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान, संक्रामक रोग संस्थान, उम्मेद पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मैटरनिटी एण्ड नियोनेटोलॉजी की स्थापना, मथुरादास माथुर अस्पताल में ट्रोमा अस्पताल, ड्रग वेयर हाउस झालामंड के विस्तार की सौगात देंगे।

संभाग का सबसे बड़ा सेंटर
180 करोड़ की लागत से बनने वाले क्षेत्रीय कैंसर इंस्टीट्यूट की नींव रखेंगे। यह संभाग का सबसे बड़ा कैंसर चिकित्सा संस्थान होगा। इसमें लीनियर एक्सीलेटर मशीन, एमआरआई, मेमोग्राफी, एच.डी.आर. ब्रेकीथैरेपी मशीन एवं कैंसर की जांच संबंधी पी.ई.टी-सीटी मशीन( PET-CT) मशीन होगी। 40 करोड़ की लागत से बनने उम्मेद पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेटरनिटी एण्ड नियोनेटोलॉजी की स्थापना भी इसी के तहत होगी।

यह भी पढ़ें : गहलोत-पायलट की जुबानी जंग के बीच सत्ता-संगठन में बड़े फेरबदल के संकेत, जुलाई में तीसरा मंत्रिमंडल पुनर्गठन!

ट्रोमा अस्पताल

पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े राजकीय चिकित्सा संस्थान मथुरादास माथुर अस्पताल में कुल 49.39.करोड़ रुपए की लागत से नवस्थापित ट्रोमा अस्पताल में क्षेत्र भर के लोगों को एक ही स्थान पर आपातकालीन चिकित्सा से जुड़ी सभी तरह की जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 1.08 करोड़ रुपए की लागत से वेयर हाउस की सौगात भी मिलेगी।

कृषि से जुड़े 35 करोड़ के प्रोजेक्ट

- कृषि महाविद्यालय के नए भवन के प्रथम चरण का लोकार्पण
- डेयरी टेक्नोलॉजी कॉलेज

- एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग कॉलेज

- किसान छात्रावास और सीड प्रोसेसिंग यूनिट

download.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/gvpds2e
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment