Weapons : रैगिंग (Ragging) से बचने के लिए छात्र रखता था पिस्तौल!

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
नर्सिंग करने वाला एक छात्र (Nursing student brought pistol to avoid ragging) पढ़ाई के साथ अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त से भी जुड़ा हुआ है। एक पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस के साथ (Pistol and cartridges) सरदारपुरा थाना पुलिस (Police station sardarpura) की गिरफ्त में आने वाले नर्सिंग छात्र (nuring student) का दावा है कि कॉलेज में सीनियर छात्रा की रैगिंग (Ragging) से बचने के लिए वह पिस्तौल व कारतूस लाया (Nursing Student used to keep pistol to avoid ragging) था, लेकिन पुलिस को उसकी बातों से ऐतबार नहीं है। पुलिस को अंदेशा है कि वह किसी अन्य मकसद से यह दोनों हथियार लेकर आया होगा। उसके मार्फत हथियार के प्रमुख सप्लायर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
एक पिस्तौल की बजाय दो लाने से पुलिस को संदेह
सरदारपुरा थानाधिकारी दिनेश लखावत का कहना है कि धौलपुर में बाड़ी थानान्तर्गत काचोटी खेड़ा निवासी बलवेन्द्र सिंह उर्फ सूर्या उर्फ बल्ली पुत्र बैद्यनाथ मीणा को हाकम बाग में किराए के कमरे से एक पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह चार दिन के रिमाण्ड पर है।वह नर्सिंग का तृतीय वर्ष का छात्र है। पूछताछ में उसने धौलपुर से दोनों पिस्तौल व कारतूस लेकर आना स्वीकार किया है। उसने बताया कि कॉलेज में रैगिंग से बचने के लिए वह हथियार लेकर आ गया था। ताकि सीनियर छात्र उससे डरे रहें और रैगिंग न ले पाए। हालांकि पुलिस को उसकी बातों में सच्चाई नजर नहीं आ रही है। पुलिस का मानना है कि रैगिंग से बचने के लिए एक की जगह दो पिस्तौल क्यों लाया? और उसने एक पिस्तौल हरीश को क्यों बेची थी? ऐसे में उससे हथियार बनाने वाले के साथ ही खरीद-फरोख्त में शामिल बदमाशों के बारे में पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
दस हजार में खरीदी, लेकिन रुपए नहीं दिए
सूरसागर थानाधिकारी गौतम डोटासरा का कहना है कि गत 22 मई को मामूली विवाद के बाद दो युवकों ने एक अन्य युवक पर गोली चला दी थी। निशाना चूकने से कोई हताहत नहीं हुआ था। सूरसागर में भोजावतों का बास निवासी हरीश व नरेश प्रजापत को गिरफ्तार किया गया था। हरीश प्रजापत रिमाण्ड पर है। उससे पिस्तौल जब्त की जा चुकी है। उसने यह पिस्तौल नर्सिंग छात्र बलवेन्द्र सिंह से दस हजार रुपए में खरीदने की जानकारी दी थी। हालांकि उसने अभी तक उसे यह रुपए नहीं दिए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/I1CEN9m
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment