Water crisis: राजस्थान के इस शहर में बचा है महज 10 दिन का पानी, पंजाब में क्षतिग्रस्त नहर ने बढ़ाई चिंता

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Water crisis: पंजाब के हिस्से में इंदिरा गांधी नहर की सहायक सरहिंद नहर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे जोधपुर पहुंचने वाला पानी एक सप्ताह विलंब से पहुंचेगा। जिले के जलाशयों में जमा पानी महज 10 दिन का बाकी है। ऐसे में जलदाय विभाग व प्रशासन की नींद उड़ गई है। अब शहर के सभी हिस्सों में पानी की सप्लाई 48 घंटे की बजाय 72 घंटे में होगी। जिला कलक्टर ने भी शनिवार को बैठक लेकर इस पर मंथन किया।

पंजाब से पानी 20 पानी को निकलना था और 26 तारीख को जोधपुर पहुंचना था। विभाग ने इसके लिए सभी तैयारियां कर ली थी। लेकिन पंजाब में नहर क्षतिग्रस्त होने से पानी का पूरा गणित गड़बड़ा गया है। अब नहर मरम्मत के बाद 23 तारीख की रात को पानी पंजाब से रवाना होगा जो कि 31 मई की रात से लेकर 2 जून के बीच जोधपुर पहुंचेगा, तब तक शहर व जिले की डिग्गियों में जमा जमा पानी से ही काम चलाना पड़ेगा।

प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने प्रशासन तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक में नहरबन्दी बढ़ने की स्थिति में पेयजल प्रबन्धन से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा कर व्यापक कार्ययोजना तय की है।

शहर को 18 जोन में बांटा
इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जोधपुर शहर में नहरबन्दी के दौरान जलापूर्ति की व्यवस्था के पर्यवेक्षण व सुचारू रखने के लिए जोधपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों को 18 जोन में बांट कर विभिन्न 18 दलों का गठन किया गया है।

जलापूर्ति प्रबन्धन
इसके अन्तर्गत प्रभारी अधिकारी आवंटित क्षेत्र तथा जनता से प्राप्त शिकायतों/पत्रों के निस्तारण के लिए सहप्रभारी एवं समन्वयक से चर्चा कर तुरन्त समाधान कराएंगे। इसके साथ ही निरन्तर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों/जनता से सम्पर्क में रहेंगे। पेयजल आपूर्ति के लिए किसी भी परिवेदना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत समाधान के लिए अपने क्षेत्र के सहप्रभारी एवं समन्वयक को निर्देशित करेंगे।

नियंत्रण कक्ष बनाया
पेयजल से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए 3 नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। 0291-250519, 0291-2651710 कंट्रोल रूम के नम्बर है। प्रभारी अधिकारी - तरुण परमार 8660005824, प्रभारी अधिकारी मनोज भुवण - 9460026360 है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/uv7MZJD
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment