Train travel: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी- गर्मी की छुट्टियों में ट्रेन का सफर हुआ आसान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Train travel: जोधपुर. गर्मी की छुट्टियां चल रही है। ट्रेनों में यात्रीभार बढ़ गया है। कई ट्रेनों में सीटों के लिए लंबी वेटिंग चल रही है। रेलवे की ओर से यात्रियों के सफर को आसान करने के लिए गत एक माह से ट्रेनों में कोचों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए 15 जोड़ी ट्रेनों में अस्थाई कोचों की बढ़ोतरी की है।

जोधपुर रेल मण्डल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक जितेन्द्र मीणा ने बताया कि यात्रियों के सुगम सफर के लिए रेलवे ने अस्थाई कोच बढ़ाएं है। इससे यात्रियों को आसानी से टिकट मिलेंगे।

इन ट्रेनों में बढ़ाए अस्थाई कोच
- गाडी संख्या 22481/82 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन में जोधपुर से 1 से 30 जून तक व दिल्ली सराय रोहिल्ला से 2 जून से 1 जुलाई तक 2 थर्ड एसी व 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी।

- गाडी संख्या 12479/80 जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन में जोधपुर से 3 जून से 2 जुलाई तक व बान्द्रा टर्मिनस से 4 जून से 3 जुलाई तक 2 थर्ड एसी व 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी।

- गाडी संख्या 20483/84 भगत की कोठी-दादर ट्रेन में भगत की कोठी से 2 से 30 जून तक व दादर से 3 जून से 1 जुलाई तक 2 थर्ड एसी व 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी।

- गाडी संख्या 14707/08 बीकानेर-दादर ट्रेन में बीकानेर से 1 से 30 जून तक व दादर से 2 जून से 1 जुलाई तक 1 थर्ड एसी व 4 द्वितीय शयनयान श्रेणी।

- गाडी संख्या 14801/02 जोधपुर-इंदौर ट्रेन में जोधपुर से 1 से 30 जून तक व इंदौर से 4 जून से 3 जुलाई तक 2 द्वितीय साधारण श्रेणी।

- गाडी संख्या 12465/66 इंदौर-जोधपुर ट्रेन में इंदौर से 2 जून से 1 जुलाई तक व जोधपुर से 3 जून से 2 जुलाई तक 2 द्वितीय साधारण श्रेणी।

- गाडी संख्या 12495/96 बीकानेर-कोलकाता ट्रेन में बीकानेर से 2 से 30 जून तक व कोलकाता से 3 जून से 1 जुलाई तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी।

- गाडी संख्या 20471/72 बीकानेर-पुरी ट्रेन में बीकानेर से 5 से 26 जून तक व पुरी से 8 से 29 जून तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी।

- गाडी संख्या 22473/74 बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन में बीकानेर से 6 से 27 जून तक व बान्द्रा टर्मिनस से 7 से 28 जून तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी।

- गाडी संख्या 14866/65 जोधपुर-वाराणसी ट्रेन में जोधपुर से 1 से 30 जून तक व वाराणसी से 2 जून से 1 जुलाई तक 2 द्वितीय साधारण श्रेणी।

- गाडी संख्या 14854/53 जोधपुर-वाराणसी ट्रेन में जोधपुर से 1 से 30 जून तक व वाराणसी से 2 जून से 1 जुलाई तक 2 द्वितीय साधारण श्रेणी।

- गाडी संख्या 14864/63 जोधपुर-वाराणसी ट्रेन में जोधपुर से 1 से 30 जून तक व वाराणसी से 2 जून से 1 जुलाई तक 2 द्वितीय साधारण श्रेणी।

- गाडी संख्या 22977/78 जयपुर-जोधपुर ट्रेन में 1 से 30 जून तक 1 थर्ड एसी श्रेणी।

- गाडी संख्या 14803/04 जोधपुर-साबरमती ट्रेन में जोधपुर से 1 से 30 जून तक व साबरमती से 2 जून से 1 जुलाई तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी।

- गाडी संख्या 14810/09 जैलसमेर-जोधपुर ट्रेन में 3 जून से 2 जुलाई तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/1B5lX7v
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment