Russo-Ukraine war - रूस-यूक्रेन युद्ध में घायलों को कृत्रिम अंग लगाएगा जयपुर फुट यूएसए

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Russo-Ukraine war - जोधपुर। जयपुर फुट यूएसए रूस-यूक्रेन युद्ध में घायल हुए सैनिकों व आम नागरिकों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए शिविर लगाने की तैयारी में जुटा है। यूक्रेन में चूंकि अभी युद्ध चल रहा है। ऐसे में पड़ोसी मुल्क पौलेंड में शिविर की सम्भावनाएं तलाशने के लिए अमरीका में यूक्रेन के कौंसुल जनरल के साथ बैठक में चर्चा की गई।जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी व संयुक्त सचिव निशांत गर्ग ने इस मुद्दे पर न्यूयार्क सिटी के अंतरराष्ट्रीय मामलात के कमीश्नर एडवर्ज मर्मेलस्टीन, न्यूयार्क सिटी मेयर कार्यालय में अंतराष्ट्रीय मामलों के डिप्टी कमीश्नर दिलीप चौहान, मेयर के अधीन अंतरराष्ट्रीय मामलों की जनरल कौंसेल शारा फ्रिडमैन के साथ भी विचार विमर्श किया। बैठक में भंडारी ने यूक्रेन युद्ध में घायल हुए सैनिकों व आम नागरिकों के लिए जयपुर फुट शिविर लगाने का प्रस्ताव रखा।

भंडारी ने टेलीफोन पर राजस्थान पत्रिका को बताया कि मौजूदा हालात के मद्देनजर यूक्रेन में तो शिविर नहीं लग सकता, लेकिन पौलेंज जैसे पड़ोसी देशों में ऐसे शिविर की सम्भावनाएं तलाशी जा सकती है। इस संबंध में उन्होंने जयपुर फुट के संस्थापक डीआर मेहता से भी चर्चा की है। बैठक में उन्होंने बताया कि अब तक 33 देशों में 85 अंतरराष्ट्रीय शिविरों में 1.19 मिलियन लोगों को कृत्रिम अंग लगाए जा चुके हैं। वसुधैव कुटुम्बकम को ध्येय मानते हुए जयपुर फुट सैन्य अभियानों में घायल हुए जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग निःशुल्क लगाता है।

जयपुर फुट यूएसए रूस-यूक्रेन युद्ध में घायल हुए सैनिकों व आम नागरिकों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए शिविर लगाने की तैयारी में जुटा है। यूक्रेन में चूंकि अभी युद्ध चल रहा है। बैठक में भंडारी ने यूक्रेन युद्ध में घायल हुए सैनिकों व आम नागरिकों के लिए जयपुर फुट शिविर लगाने का प्रस्ताव रखा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/i9RnaKW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment