PTET: 1580 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, 5.44 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रदेश के करीब 1400 बीएड कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम और चार वर्षीय बीएससी बीएड व बीए बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी-2022) का आयोजन 3 जुलाई को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा। परीक्षा सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे के दरम्यान होगी। परीक्षा के लिए 1580 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। गत वर्ष की तुलना में इस बार करीब सात सौ परीक्षा केंद्र कम है। पिछले साल कोरोना के कारण सोशियल डिस्टेंसिंग के चलते अधिक परीक्षा केंद्र बनाने पड़े थे।

परीक्षा आयोजक जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (जेएनवीयू)की ओर से 21 मई तक आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि रखी गई थी। संशोधन के बाद अब कुल 5 लाख 44 हजार 345 परीक्षार्थी बचे हैं। इसमें 2 लाख 39 हजार 289 लडक़े और 3 लाख 5 हजार 51 लड़कियां है। लडक़ों के मुकाबले लड़कियों की संख्या 65 हजार 762 अधिक है। गत वर्ष की तुलना में इस बार 3450 अभ्यर्थियों ने कम आवेदन किया। प्रदेश में 1400 बीएड कॉलेजों की करीब 1.40 लाख सीटें हैं यानी एक सीट पर चार अभ्यर्थियों में मुकाबला होगा।

सर्वाधिक अभ्यर्थी जयपुर से, सबसे कम जैसलमेर से

पीटीईटी परीक्षा के लिए सर्वाधिक अभ्यर्थी जयपुर से 72 हजार 899 बैठेंगे। सबसे कम अभ्यर्थी जैसलमेर जिले से 2967 शामिल होंगे।

जून के प्रथम सप्ताह में बैठक

परीक्षा की तैयारियों को लेकर जून के प्रथम सप्ताह में जेएनवीयू की ओर से समस्त 33 जिला मुख्यालयों के जिला समन्वयक की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में परीक्षा में नकल रोकने, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंध करने सहित परीक्षा तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा।

दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम के अधिक अभ्यर्थी

पाठ्यक्रम ------ पुरुष------ महिला---- कुल अभ्यर्थी

दो वर्षीय बीएड --162213---- 217309----379522

बीए बीएड ---- 49767 ---- 65295 ---- 115062

बीएससी बीएड----27309----22447----49756

किस जिले से कितने अभ्यर्थी

जिला ---- 2 वर्षीय----4 वर्षीय---- कुल

1 अजमेर ---- ----12054----7336 ----19390

2 अलवर----21859 ----6185----28044

3 बांसवाड़ा---- 10276----7162 ----17438

4 बाड़मेर----10918 ----10807 ----21725

5 भरतपुर----16886 ----5128 ----22014

6 भीलवाड़ा----6472 ----5659 ----12131

7 बीकानेर---- 12413 ----4254 ----16667

8 बंूदी----5683 ----3105 ----8788

9 चितौडग़ढ़---- 3890 ----2764 ----6654

10 चूरू----11546 ----3087 ----14633

11 डूंगरपुर----8652 ----6584 ----15236

12 जयपुर ----58321 ----14578 ----72899

13 जैसलमेर----1635 ----1332 ----2967

14 जालोर----5773 ----3278 ----9051

15 झुंझनूं----15241 ----2169 ----17410

16 झालावाड़----6640----4047 ----10687

17 जोधपुर----19491 ----10144----29635

18 कोटा ----14402----5573 ----19975

19 नागौर----9288 ----5789---- 15077

20 पाली ----4885 ----2448 ---- 7333

21 सवाई माधोपुर---- 7680---- 3990---- 11670

22 सीकर ---- 25804 ----5104 ----30908

23 सिरोही----4222 ----1433 ----5655

24 श्रीगंगानगर---- 8980 ----3110 ----12090

25 टोंक----11382 ----6300---- 17682

26 उदयपुर---- 11459----7195 ----18654

27 धौलपुर---- 5322 ----1670 ----6992

28 दौसा ---- 14542 ----7818 ----22360

29 बारां ----7023 ----3432 ----10455

30 राजसमंद ----2654 ----1856----4510

31 हनुमानगढ़----9842 ----3194 ----13036

32 करौली----10261 ----4979 ----15240

32 प्रतापगढ़----4030----3312 ----7342

कुल ----379526----164822----544348



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/dmK9j8P
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment