Most wanted: मोस्ट वांटेड को फिल्मी स्टाइल की तरह कार का पीछा करके दबोचा, एक देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस जब्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Most wanted: डांगियावास थाना पुलिस ने एक कार से शातिर युवक को गिरफ्तार कर एक देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस जब्त किया। आरोपी शातिर बदमाश है और जालोर पुलिस का वांटेड है।

प्रशिक्षु आइपीएस व थानाधिकारी अभिषेक शिवहरे ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए डांगियावास के मुख्य बाजार में नाकाबंदी कर वाहनों की तलाश ली जा रही थी। इस बीच, वहां आई एक कार को रोका गया। चालक सीट पर सुरेश डारा बैठा था। पुलिस उसकी तलाशी लेने लगी तो सुरेश ने कार तेज रफ्तार में भगा दी। पुलिस ने दो वाहनों से बदमाश की कार का पीछा किया। 16 मील बांवरला फांटा के पास पुलिस ने वाहन आगे लगा युवक की कार रोक ली। उसमें सवार सुरेश डारा को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास 7.65 केएफ कारतूस से लोडेड एक पिस्तौल जब्त की गई। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बाड़मेर जिले में कल्याणपुर थानान्तर्गत डोली कला निवासी सुरेश डारा (35) पुत्र पूनाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। हथियार के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में एएसआइ परमेश्वरलाल, हेड कांस्टेबल मदनलाल और महिपाल व कांस्टेबल सुमेर, महिपाल ढाका, पूनाराम, लोकेश, पिंटू मीणा व भागीरथ शामिल थे।

जालोर व जोधपुर में है वांछित
पुलिस का कहना है कि आरोपी सुरेश डारा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, मारपीट, जानलेवा हमला, डकैती आदि के आठ से अधिक मामले कोर्ट में लम्बित हैं। वह जालोर व पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के पश्चिमी जिले का वांटेड भी है। इस संबंध में संबंधित थाना पुलिस को सूचित किया गया। डांगियावास थाना पुलिस ने एक कार से शातिर युवक को गिरफ्तार कर एक देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस जब्त किया। आरोपी शातिर बदमाश है और जालोर पुलिस का वांटेड है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/9B8fhGT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment