Jodhpur Violence LIVE Update : न दूध और न सब्जी, कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों की दर्दनाक दास्तां

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Jodhpur Violence LIVE Update : हंगामा-उपद्रव कुछ करते हैं और इसका खामियाजा पूरे शहर को भुगतना पड़ता है। जोधपुर में ईद से पूर्व शुरू हुए बवाल में कई लोगों को प्रभावित किया है। तीन दिन से परकोटा शहर सहित 10 थाना क्षेत्रों के लोग घरों में कैद है। इंटरनेट बंद है। दो साल से कोरोना ने जो कमर तोड़ी थी वह शादियों के सीजन में ऊपर आने की उम्मीद थी, लेकिन फिर कर्फ्यू ने हालात खराब कर दिए हैं। हालात यह है कि अब लोगों को दूध, सब्जी और किराणे का सामान तक के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।

शहर का उम्मेद चौक, माणक चौक और सिटी पुलिस का क्षेत्र। यहां लोग अपने घरों की खिड़की में से झांक रहे हैं, सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और पुलिस का सख्त पहरा है। सुबह-सुबह लोग सरस की गाड़ी का इंतजार करते दिखे, जिससे की दूध की खरीद हो सके। दवाइयों की दुकान जरूर गुरुवार को हर मोहल्ले में खुली, लेकिन सब्जी के लिए अभी इंतजार करना होगा। किराणा दुकान खोलने की अनुमति बिल्कुल नहीं दी गई है। ऐसे में जरूरत की चीजों के लिए संघर्ष किया जा रहा है।

कर्फ्यू के तीसरे दिन रही शांति
जालोरी गेट सर्किल पर बवाल के बाद अब शहर में स्थिति नियंत्रण में होने लगी है। प्रशासन का दावा है कि स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। पुलिस व प्रशासन सभी हालात पर नजर रखे हुए हैं। संवेदनशील व अति संवदेनशील क्षेत्रों में पुलिस का अतिरिक्त बल तैनात हैं।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस आयुक्त नवज्योति गोगोई एवं एडीजी पुलिस (लॉ एण्ड ऑर्डर) हवासिंह घुमरिया के अनुसार उपद्रव के दौरान हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रारंभिक सर्वे कराया गया है। कर्फ्यू दो दिन पहले ही बढ़ा दिया गया। मोबाइल इन्टरनेट भी आगामी आदेश तक बंद रहेगा।
18 मामले दर्ज, 140 गिरफ्तार, उपद्रव में 13 गिरफ्तार
अब तक 18 मामले दर्ज कर140 जनों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 13 जनों को उपद्रव फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अन्य के संबंध में जांच की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/iqQctdy
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment