Jodhpur Violence LIVE Update : घमंड था कि मुख्यमंत्री गहलोत जोधपुर से हैं, मगर अब आता है रोना...

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Jodhpur Violence LIVE Update : सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास के निवास के बाहर उपद्रव के समय वाहन जलाए गए। अगले दिन एमएलए सूर्यकांता व्यास ने मीडिया से मुखाबित हुई। उन्होंने इस घटनाक्रम का कारण प्रशासन व सरकार की विफलता बताया।

विधायक व्यास ने कहा कि जालोरी गेट पर लगी यह मूर्ति हमारे लिए भगवान का रूप है। यह स्वतंत्रता सैनानी है। किसी धर्म का त्योहार है तो हम भी उसमें शरीक होते। मैं तो खुद ईदगाह जाने की तैयारी में थी, एक रात पहले ही साड़ी निकाली, लेकिन अचानक माहौल खराब कर दिया। बड़ा दुख होता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए यहां के प्रशासन को जिम्मेदार मानती हूं।

मैं खुद पुलिस अफसर की बेटी

विधायक ने कहा कि मैं खुद पुलिस अफसर की बेटी हूं, समय पर प्रशासन चेत जाता और पहले छोटा सा झगड़ा ही रोक दिया जाता तो बात इतनी नहीं बढ़ती।

अब मुझे रोना आता है

हमें घमंड था कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर से हैं। लेकिन इन परििस्थतियों को देख कर रोना आता है। हमारे शहर की यह िस्थति पहले कभी नहीं देखी।

कर्फ्यू के दूसरे दिन शांति

गौरतलब है कि ईद से एक दिन पहले जोधपुर शहर के जालोरी गेट सर्किल पर धार्मिक ध्वज लगाने की बात पर उपद्रव के बाद लगे कर्फ्यू के दूसरे दिन शांति रही। कई पक्षों को समझाने के प्रयास किए गए, लेकिन बात नहीं बनी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनावपूर्ण बनी हुई है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। निषेधाज्ञा की धारा 144 लागू कर दस थानों क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाने के बाद से हालात काबू में आते नजर आ रहे हैं। शहर में अभी तक शांति का माहौल है। संवेदनशील व अति संवेदनशील क्षेत्रों में एक हजार से अ धिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/64K3bpQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment