Jodhpur Curfew Update - जोधपुर में कर्फ्यू को लेकर आई ये बड़ी खबर...

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Jodhpur Curfew Update - जोधपुर में 6 मई 2022 शुक्रवार को कर्फ्यू में 2 घंटे की छूट दी जाएगी। ऐसे में सुबह 8 से सुबह 10 बजे तक छूट रहेगी। इस दौरान दूध, सब्जी, फल व किराणे की दुकानें खुल सकेगी। बाकी दुकानों के खुलने पर प्रतिबंध रहेगा। छूट अवधि के दौरान 5 या ज्यादा व्यक्ति एक स्थान पर एकत्रित नहीं हो सकेंगे। छूट अवधि में सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। जरूरत का सामान खरीदने लोग पैदल ही आ-जा सकेंगे। घरों में छूट का समय खत्म होने से पहले घुसना होगा। यह आदेश सिर्फ एक दिन के लिए प्रभावी रहेगा। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) राजकुमार चौधरी ने आदेश जारी किया। जोधपुर में पिछले तीन दिन से कर्फ्यू लगा है। कर्फ्यू की मियाद बीती रात 6 मई आधी रात तक बढ़ाई गई थी।

ये रहेगी व्यवस्था-
जोधपुर में 6 मई 2022 शुक्रवार को कर्फ्यू में दी जाएगी 2 घंटे की छूट
सुबह 8 से सुबह 10 बजे तक रहेगी छूट
खुल सकेगी दूध, सब्जी, फल व किराणे की दुकानें
बाकी दुकानों के खुलने पर रहेगा प्रतिबंध
छूट अवधि के दौरान 5 या ज्यादा व्यक्ति एक स्थान पर नहीं हो सकेंगे एकत्रित
छूट अवधि में सभी वाहनों का आवागमन रहेगा बंद
लोग पैदल ही आ-जा सकेंगे जरूरत का सामान खरीदने
छूट का समय खत्म होने से पहले घुसना होगा घरों में
सिर्फ एक दिन के लिए प्रभावी रहेगा आदेश
पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) राजकुमार चौधरी ने जारी किया आदेश
जोधपुर में पिछले तीन दिन से लगा है कर्फ्यू
बीती रात 6 मई आधी रात तक बढ़ाई गई थी कर्फ्यू की मियाद

इंटरनेट बंद हुआ तो याद आई टीवी
जोधपुर. तीन दिन से इंटरनेट बंद होने और भीतरी शहर में कर्फ्यू लगे होने से लोगों ने अब टाइम पास के लिए फिर से टीवी और हथाई की ओर रुख किया है। मोबाइल ठप पड़े हैं। पहले जहां दिनभर हाथ में मोबाइल रहता था, अब एक तरफ पड़ा रहता है। केवल कॉल करने व रीसिव करने के काम आ रहा था। अब लोगों के घर में दिनभर टीवी चल रहे हैं। विभिन्न चैनलों पर धारावाहिक के अलावा फिल्में देख रहे हैं। इंटरनेट बंद होने से अधिकांश लोगों के लिए ओटीटी पर फिल्में देखना भी फिलहाल संभव नहीं है ऐसे में चैनल पर आ रही पुरानी फिल्मों से ही मनोरंजन हो रहा है। लॉकडाउन के बाद अब पहली बार फिर से परिवार के सभी लोग दिनभर एक साथ बैठकर मनोरंजन कर रहे हैं। बड़े-बुजुर्ग सुबह और शाम को घर के पास ही हथाई में मशगूल नजर आ रहे हैंं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/GWBNgcO
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment