Drugs smuggling : यहां के निकले एनसीबी को टक्कर मार भागने वाले, जानें पूरा मामला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो (Narcotics control bureau) (एनसीबी) (NCB) ने अजमेर जिले के किशनगढ़ में टोल नाका के पास डोडा पोस्त से भरी कार को एस्कॉर्ट करने और ब्यूरो के दो वाहनों को टक्कर मार भागने वाली कार जब्त कर तीन जनों को गिरफ्तार किया।(3 accused arrested who escorting the drugs car)
ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक एसडी जम्बोटकर ने बताया कि गत 14 अप्रेल को किशनगढ़ में टोल नाका के पास नाकाबंदी कर कार से 155.490 किलो डोडा पोस्त (NCB seized 155 kg poppy straw in a car) जब्त कर बिजयनगर निवासी चालक अनिल कुमार सैन काे गिरफ्तार किया गया था। इस कार को एक अन्य कार एस्कॉर्ट कर रही थी। जो एनसीबी की कार व बोलेरो के साथ ही एक ढाबे को टक्कर मार भाग गई थी। एनसीबी के तीन अधिकारी घायल हो गए थे। कार नम्बर के साथ ही पकड़ में आए अनिल कुमार से पूछताछ के आधार पर फरार होने वाली कार व उसमें सवार तस्करों की पहचान की गई। इस आधार पर अलग-अलग टीमों ने विभिन्न जगहों पर दबिशें देकर जोधपुर में सुल्तान नगर निवासी बलदेवसिंह बिश्नोई, चिरढाणी निवासी जगदीश और दल्ले खां की चक्की चौराहे के पास निवासी अनिल सुथार को गिरफ्तार किया गया। कार भी जब्त की गई।
एनसीबी का कहना है कि टक्कर मारकर फरार होने के दौरान एस्कॉर्ट कर रही कार में बलदेवसिंह व जगदीश सवार थे। जबकि अनिल को कार मालिक होने के नाते गिरफ्तार किया गया।
एनसीबी का कहना है कि टक्कर मारकर फरार होने के दौरान एस्कॉर्ट कर रही कार में बलदेवसिंह व जगदीश सवार थे। जबकि अनिल को कार मालिक होने के नाते गिरफ्तार किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/4IvKkm0
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment