जलशक्ति मंत्री शेखावत का बड़ा बयान, गहलोत सरकार सीबीआई से करवाए करौली और जोधपुर उपद्रव की जांच

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि 2 और 3 मई को जो घटनाएं हुई वह काफी अफसोस जनक थी। कुछ लोगों ने ईद के पावन पर्व व अक्षय तृतीया के त्योहार की रौनक छीन ली। अब सवाल यह है कि वो कौन लोग थे जिन्होंने जोधपुर का अमन-चैन छीन लिया। इसकी जांच होनी चाहिए। शेखावत ने रविवार को पत्रकारों से सर्किट हाउस में अनौपचारिक बातचीत की।

उन्होंने कहा कि शहर में तनाव अब समाप्ति की ओर है, लेकिन जो दोषी थे उनको सजा मिलनी चाहिए। जांच की गति तेज होनी चाहिए और दिशा परिवर्तित न हो। मुख्यमंत्री ने बीजेपी और मीडिया को इस उपद्रव का जिम्मेदार ठहराया है, जबकि मेरा आग्रह है कि सीबीआई को करौली व जोधपुर उपद्रव की जांच दी जाए तो कई बातें साफ हो जाएंगी। दोनों घटनाओं में निश्चित रूप से कनेक्शन सामने आएगा।
दबाव में काम किया तो सड़क पर लड़ाई

शेखावत ने कहा कि एक पक्ष विशेष जब किसी राज्य में कांग्रेस से दूर होता है तो उस प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाता है। यूपी में ऐसा ही हुआ, राजस्थान में भी यही होने का खतरा है। प्रशासन भी अदृश्य दबाव में काम कर रहा है। यदि न्याय नहीं हुआ तो हम सड़क पर उतर कर लड़ाई लड़ेंगे। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि 2 और 3 मई को जो घटनाएं हुई वह काफी अफसोस जनक थी। कुछ लोगों ने ईद के पावन पर्व व अक्षय तृतीया के त्योहार की रौनक छीन ली। अब सवाल यह है कि वो कौन लोग थे जिन्होंने जोधपुर का अमन-चैन छीन लिया। इसकी जांच होनी चाहिए। शेखावत ने रविवार को पत्रकारों से सर्किट हाउस में अनौपचारिक बातचीत की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ir6eLzG
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment