अब नई एमजी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में होगी बाल वाटिकाएं

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. राज्य सरकार की ओर से अब नए खोले जा रहे 1 हजार महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों में अब पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में बाल वाटिकाएं संचालित होंगी। इसके लिए स्वीकृति जारी कर दी गई हैं। वहीं अंग्रेजी माध्यमिक शिक्षकों का अलग से कैडर व 10 हजार अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द पूरी होगी। विभाग इस कार्य के लिए प्रारंभिक, माध्यमिक शिक्षा बीकानेर व 9 शैक्षिक संभागों में अलग से प्रकोष्ठ भी स्थापित करेगा। ये बात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सामने आई हैं।शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों में इस बार नामांकन 98.5 लाख हो चुका हैं। विभाग आगामी सत्र में योजनाबद्ध कार्य कर 1 करोड़ से अधिक नामांकन करने का लक्ष्य लेकर चलेगा। एमजी इंग्लिश मीडियम स्कूलों को लेकर अभिभावकों में भी क्रेज हैं।

कक्षा-कक्षों की कमीप्रदेश के लगभग सभी एमजी स्कूलों में कक्षा-कक्षों की कमी हैं। शिक्षा विभाग का हवाला हैं कि वे भामाशाहों से कार्य करवाएंगे, लेकिन जिन बच्चों का लॉटरी से दाखिला हो चुका है, उन्हें बैठाया कहां जाएगा, इसको लेकर स्कूल संस्था प्रधान भी चिंतित हैं। जबकि ज्यादातर संचालित स्कूलों में डबल सेक्शन हैं। कक्षों के अभाव में बच्चों को बैठाना स्कूल प्रबंधन के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

राज्य सरकार की ओर से हिंदी माध्यम को अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित कर महात्मा गांधी स्कूल खोले जा रहे हैं। इन स्कूलों का क्रेज अभिभावकों में हैं, लेकिन ये स्कूल इंफ्रास्टक्चर को लेकर मात खा रहे हैं। स्कूलों में बढ़ते नामांकन को देख सरकार सेक्शन बढ़ा रही है, जबकि यहां पर्याप्त कक्षा-कक्ष भी नहीं है। स्कूलों में नामांकन के अनुसार टॉयलेट नहीं हैं। लाइब्रेरी व कंप्यूटर लैब तक के लिए कमरे नहीं हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/JmYCgFs
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment