आज खु​शियां बांट, खुद के टूटे हुए सपनों को जोड़ रही स्नेहा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

सिकन्दर पारीक
जोधपुर। पहले बाल विवाह ने सपने तोड़े और फिर दहेज के तानों ने झकझोर दिया। बेटी को जन्म दिया तो ससुराल पक्ष ने जुल्म की मर्यादाएं ही लांघ दी, आखिर शादी के सात साल बाद तलाक लिया। स्वयं के साथ बेटी के पालन-पोषण की जिम्मेदारी के लिए आर्थिक संकट सामने खड़ा हो गया। इसके बावजूद हारी नहीं और एक नई जिन्दगी की शुरुआत के साथ आगे बढ़ी। ये हैं जोधपुर की स्नेहा भंडारी। आज स्नेहा सैकड़ों बालिकाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना सिखा रही हैं। बकौल स्नेहा 16 वर्ष की उम्र में ही मेरा विवाह कर दिया गया। ससुराल में यातनाओं के बाद मैंने शादी के सात साल बाद तलाक ले लिया। माता-पिता के घर तो आ गई लेकिन बेटी के पालन-पोषण से लेकर आर्थिक परेशानी सामने खड़ी हुई। मैंने फिर छह माह का ब्यूटीशियन कोर्स किया। पहले नौकरी की और फिर स्वयं का सैलून खोला।

स्नेहा ने ऐसे बढ़ाएं हाथ
बेटियों के चहेरों पर मुस्कान लाने के लिए स्नेहा ने बेटी एक मुस्कान- नई सोच संस्थान खोला। अपने संस्थान के जरिए स्नेहा ने महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण, बच्चियों की स्कूल फीस, ब्यूटीशियन का निशुल्क कोर्स और बेटी के जन्म पर सैकड़ों महिलाओं को आर्थिक प्रोत्साहन जैसे कई काम शुरू किए। इसके बाद उनकी एक अलग ही पहचान बनने रखी और उन्हें कई पुरस्कार मिले। हाल ही में कैंसर पीडि़तों के लिए करीब 15 बालिकाओं व महिलाओं के बाल डोनेट करवाए।

अन्याय से लडऩा सीखा रही
छेड़छाड़, ससुराल में प्रताडऩा, जबरन बाल विवाह के मामलों में स्नेहा संबंधित बालिका व महिलाओं की पूरी मदद कर रही है। ऐसी 20 से अधिक बालिकाओं व महिलाओं को न्याय दिला चुकी है। इन्हें कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने के साथ ही उनके साथ पुलिस अधिकारियों से भी मिलती है।
शॉर्ट मूवी से सामाजिक संदेश
विभिन्न कुरीतियों को खत्म करने के उद्देश्य से स्नेहा शॉर्ट मूवी और गानों पर भी कार्य कर रही है। हाल ही में सुनील पुरोहित की ओर से निर्देशित फिल्म काळजे री कोर का एक गाना स्नेहा पर फिल्माया गया है, जिसमें वे बाल विवाह नहीं करने का संदेश देती नजर आ रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/btAsVYo
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment