राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत जैसलमेर हाइवे पर केरू फांटा से कुछ आगे शनिवार सुबह राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री सालेह मोहम्मद (State Minority Affairs Minister Saleh Mohamed) की कार ओवरटेक के दौरान गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से टकरा गई। (Minister Saleh Mohammed's Car accident with truck full of Gas cylinder) इससे पुलिस व प्रशासन में हड़कम्प मच गया। गनीमत रही कि कार चालक व गनमैन मामूली चोट ही आई और मंत्री सालेह मोहम्मद के खरोंच तक नहीं आई।
(Minister Saleh Mohammed Safe in Car accident) राजीव गांधी नगर थानाधिकारी अनिल यादव ने बताया कि अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री सालेह मोहम्मद सुबह कार से जैसलमेर जिले के पोकरण की तरफ जा रहे थे। कार में चालक व गनमैन साथ थे। केरू फांटा से दो किमी आगे निकलने पर गैस सिलेण्डर से भरा एक ट्रक आगे नजर आया। कार चालक ने ट्रक को ओवरटेक का प्रयास किया। कार जैसे ही ट्रक के बराबर पहुंची उसी समय ट्रक से टकरा गई।
जिससे चालक के दूसरी दिशा वाला कार का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार की पिछली सीट पर बैठे होने से मंत्री सालेह मोहम्मद के कोई चोट नहीं आई। चालक के सिर व गनमैन के कुहनी में चोट आई। पुलिस मौके पर पहुंची और चालक गनमैन को नजदीकी अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। बाद में दूसरी कार की व्यवस्था करवाकर मंत्री सालेह मोहम्मद को चालक व गनमैन के साथ पोकरण के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने ट्रक व कार कब्जे में ली है। पुलिस का कहना है कि ओवरटेक के दौरान चालक के ट्रक को कार की तरफ घूमाने से हादसा हुआ है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/cdaQiIY
0 comments:
Post a Comment