Weather Update: राजस्थान में क्यों गर्म हो रही है रातें, बगैर एसी-कूलर छूट रहे पसीने

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

फलोदी में प्रदेश की सबसे गर्म रात, पारा होना चाहिए था 20 डिग्री, रहा 28 डिग्री
- मारवाड़ में दिन से अधिक रातें गर्म: सिरोही में सर्वाधिक दूसरी और जोधपुर में तीसरी गर्म रात- दिन का पारा भी औसतन 42 डिग्री

गजेंद्र सिंह दहिया, जोधपुर. पश्चिम विक्षोभ गुजर जाने के बाद चली गर्म हवाओं ने रातों की नींद छीन ली है। दिन के बजाय अब रातें अधिक गर्म हो रही है। बीती रात जोधपुर जिले का फलोदी कस्बे में सर्वाधिक गर्म रात रही। वहां पारा 28.2 डिग्री रहा जबकि इस दिन का औसत तापमान महज बीस 20.2 डिग्री ही है। आठ डिग्री पारा अधिक होने से रात को भी लोगों के पसीने छूटने लग गए। दूसरी सर्वाधिक गर्म रात 27.6 डिग्री के साथ सिरोही और तीसरी 27.5 डिग्री के साथ जोधपुर की रही। इन दोनों स्थानों पर भी न्यूनतम तापमान औसत से 4.2 से 4.5 डिग्री अधिक रहा।

दिन में तापमान 42 डिग्री के आसपास रहा। दिन की तुलना में रातें अधिक गर्म रहने से अब चौबीस घण्टे गर्मी सता रही है। कूलर और एसी दिन-रात चलाने पड़ रहे हैं। ऊपर से पश्चिमी गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने की आशंका है। दिन में फिर से लू चलेगी। ऐसे में लोगों को गर्मी से बचने व सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

सुबह कुछ राहत, दोपहर बाद तेज गर्म हवाएं
जोधपुर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा। मौसम में तपिश जरुर थी लेकिन हवा शांत होने से गर्मी का उतना अहसास नहीं हो रहा था। दिन चढऩे के साथ सूरज का तेज बढऩे से वायुदाब कम होने लगा। इससे दोपहर बाद हवाओं की गति तेज हो गई। थार मरुस्थल के ऊपर से होकर आ रही इन शुष्क व गर्म हवाओं की वजह से शीघ्र ही वातावरण गर्म होने लगा। गर्म हवाओं के झौंकों से लोग झुलसने लग गए। विशेषकर दोपहर में दुपहिया वाहनों पर निकल रहे शहरवासियों की हालत पस्त हो गई। दोपहर में बस से यात्रा करने वाले यात्री भी बेजां परेशान हुए।

दिन व रात में 15 डिग्री से कम का अंतर
सामान्यत: मरुस्थलीय क्षेत्र में दिन व रात के तापमान में 15 से 20 डिग्री का अंतर रहता है लेकिन इस समय मारवाड़ में रातें अधिक गर्म होने से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 15 डिग्री से भी कम का अंतर आ रहा है यानी आने वाले दिनों में दिन में भीषण गर्मी पडऩे की आशंका है।

जैसलमेर को छोडक़र सभी जगह पारा 25 डिग्री से ऊपर
शहर ---- न्यूनतम तापमान- अधिकतम तापमान
जोधपुर ----- 27.5 ----- 41.8
फलोदी ----- 28.2 ----- 43.0
जैसलमेर-----23.3 ----- 42.6
बाड़मेर ----- 26.7 ----- 42.7
नागौर ----- 26.5 ----- 42.2
जालोर ----- 25.4 ----- 41.6
सिरोही ----- 27.6 ----- 40.6

औसत से कितना अधिक तापमान
शहर ----- रात का ----- दिन का
जोधपुर ----- 4.2 ----- 2.7
जैसलमेर ----- 0.2 ----- 4
बाड़मेर ----- 2.6 ----- 3.8
फलोदी ----- 8 ----- 4.3



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/FcSMVqD
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment