Weather: 24 घण्टे बाद आंधी-बूंदाबांदी का मौसम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. तीन दिनों तक सूखी गर्मी झेलने के बाद शनिवार को उमस भरी तपिश ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया। दो दिन से तापमान में हुई गिरावट के बाद फिर से पारे में बढ़ोतरी में कोढ़ में खाज का काम किया। भीषण गर्मी से शहर, कस्बे और गांव तंदूर की तरह तप रहे थे। कई जगह एसी और कूलर भी फेल होते नजर आए। जैसलमेर में पारा 45.9, फलोदी में 45.6 और बाड़मेर में 45.1 डिग्री पर पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार इससे भी अधिक गर्म रहेगा। इस दौरान जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में तापमान 47 डिग्री पहुंचने की आशंका है। चौबीस घण्टे बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। सोमवार दोपहर बाद बादलों की आवाजाही के साथ तेज आंधी आने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी व हल्की बारिश भी होगी। मंगलवार को भी विक्षोभ का असर रहेगा। इससे तापमान में गिरावट आएगा, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

रात का पारा फिर 30 डिग्री पार

जोधपुर में बीती रात पारा चार डिग्री उछलकर 30.4 डिग्री पर आ गया। उमस के कारण रात को भी पसीने छूटते रहे। सुबह होते ही तेज धूप निकली। सुबह 7 बजे ही आसमां से गर्मी के बरसने का अहसास हो रहा था। कुछ ही देर में भीषण गर्मी शुरू हो गई। हवा में नमी का स्तर 50 फीसदी के आसपास होने से उमस व्याप्त हो गई। तीखी धूप और ऊपर से उमस ने शहरवासियों को हलकान कर दिया। दोपहर में तापमान 43.6 डिग्री पर पहुंचा जो इस सीजन का दूसरा सर्वाधिक गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले 27 अप्रेल को भी पारा 43.6 डिग्री था। शाम ढलने के बाद भी उमस भरी तपिश बेहाल करती रही। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी तेज गर्मी रही।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/e2lkH56
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment