Weather: 13 दिन से लगातार चल रही लू, मानसून पर क्या पड़ेगा असर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बीते 13 दिनों से लगातार लू चल रही है और अगले दो-तीन दिन भी जारी रहेगी। गर्मी की शुरुआत में ही लू की यह लंबी अवधि दशकों बाद दिखाई दे रही है। जनवरी में सर्दियों के लंबे मौसम के बाद हाथों-हाथ लू के लंबे मौसम को देखकर वैज्ञानिक चिंतित है और एक्सट्रीम वेदर इवेंट की तरफ इशारा कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगर यह मौसम मई के अंत और जून के आरंभ तक बना रहता है तो मानसून ड्राइव में मदद मिलेगी। इस मौसम का मानसून की अवधि पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना है।

मार्च महीने के दूसरे पखवाड़े से उतरी भारत में लू के झोंके शुरू हुए थे जो रुक रुक कर अब तक बरकरार है। जोधपुर में मार्च में दिन का पारा 41.6 डिग्री पहुंच गया था जो अब तक का रिकॉर्ड है। मार्च 2022 में देश का औसत तापमान 33.10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जो 122 साल में सर्वाधिक है। इससे पहले देश में मार्च 2010 में 33.09 डिग्री सेल्सियस पारा रहा था। पूरे उत्तरी भारत में तेज सर्दी के बाद तेज गर्मी पड़ने से अब मानसून को लेकर भी एक्सट्रीम इवेंट की संभावना बनी हुई है।

मानसून पर पड़ेगा सकारात्मक असर

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यदि लोग का यह दौर मई के अंत तक जारी रहता है और ला नीना भी सामान्य रहता है तो दोनों मौसमी कारकों के प्रभाव से दक्षिण पश्चिमी मानसून पर सकारात्मक असर पड़ने की संभावना है। इससे मानसून की बारिश लंबी अवधि तक होगी। सकती है। भारतीय मौसम विभाग इस महीने के अंत तक दक्षिणी-पश्चिमी मानसून को लेकर दीघाZवधि पूर्वानुमान जारी कर सकता है।

लू का दूसरा स्पैल

- 16 से 22 मार्च तक लू का प्रथम स्पैल- 28 मार्च से अब तक लू का दूसरा स्पैल

क्या है लू

दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक और संबंधित स्थान का तापमान अपने औसत तापमान से 5 डिग्री अधिक होने पर लू की िस्थति बनती है।

----------------------

लगातार लू बनी हुई है। ऐसा कम ही देखने को मिलता है। यह एक्सट्रीम वेदर इवेंट की तरफ इशारा है।

- डॉ डीवी सिंह, प्रधान वैज्ञानिक, काजरी जोधपुर

मानसून को लेकर अभी कुछ नहीं कह सकते। इसमें लू के अलावा अन्य कई कारक होते हैं। कुछ दिनों में पूर्वानुमान जारी हो जाएगा।

- आरएस शर्मा, निदेशक, मौसम केंद्र जयपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/HlEAheU
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment