Ram Navami 2022 : इस बार रामनवमी पर क्या होगा खास, जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का प्राकट्योत्सव 10 अप्रेल को धूमधाम से मनाया जाएगा। जोधपुर के सभी राम और हनुमान मंदिरों में रामनवमी महोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तिथि को राम नवमी मनाई जाती है। हिंदू धर्म में राम नवमी का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म राजा दशरथ के घर पर हुआ था। इस दिन प्रभु श्रीराम की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। विहिप संचालित रामनवमी महोत्सव समिति की ओर से जोधपुर में विराट शोभायात्रा की तैयारियां जोर शोर से जारी है। दो साल बाद रामनवमी शोभायात्रा आयोजन को लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खासा उत्साह है। विहिप बजरंगदल महानगर प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों से झांकियों का पंजीयन अंतिम चरण में है।

सुबह 11.10 मिनट से 01. 32 मिनट तक पूजन शुभ

ज्योतिषियों के अनुसार नवमी तिथि की शुरुआत 10 अप्रैल को देर सुबह 1.32 मिनट से शुरू होगी और 11 अप्रैल को तड़के 3.15 बजे समाप्त होगी। भगवान श्रीराम की पूजा का शुभ मुहूर्त 10 अप्रैल को सुबह 11.10 मिनट से 01. 32 मिनट तक रहेगा।

हनुमान जन्मोत्सव पर हस्त व चित्रा नक्षत्र का योग

चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि 16 अप्रैल को भगवान राम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि सुबह 2:25 से शुरू होगी, जो रात्रि 12.24 मिनट पर समाप्त होगी। इसी दिन रवि योग, हस्त व चित्रा नक्षत्र भी रहेगा। रवि योग सुबह 5:55 से शुरू होगा, जो रात्रि 8:40 तक रहेगा उसके बाद चित्रा नक्षत्र शुरू होगा। हस्त नक्षत्र सुबह 8:40 बजे तक ही रहेगा।

रामोत्सव की सफलता के लिए रामभिषेक

विश्व हिंदू परिषद संचालित रामनवमी महोत्सव समिति की ओर से रामनवमी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर भगवान राम का पंचामृत अभिषेक विहिप कार्यालय में किया गया। पंडित राजेश दवे आचार्यात्व में आयोजित अभिषेक में कार्यकर्ताओं ने पूजन में भाग लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/q2IsaQF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment