जोधपुर।
सिटी रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के अंतर्गत लगाई गई वुडन मेटल हेंडीक्राफ्ट की 15 दिवसीय कियोस्क रविवार से दूसरे चरण में पुनः शुरू हुई। हस्तशिल्पियो को प्रोत्साहन और उनके उत्पाद व बिक्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जोधपुर मंडल रेलवे स्टेशन पर वुडन मेटल हैंडीक्राफ्ट की खोली गई कियोस्क का पहला चरण शनिवार को पूरा हो गया और इसके प्रति रेलवे स्टेशन पर आने- जाने वाले यात्रियों का अच्छा रेस्पाँस देखने को मिला
मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणा के अनुरूप एक स्टेशन एक उत्पाद की अवधारणा को और अधिक लोकप्रिय बनाने के प्रयास किए जा रहे है । वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा ने बताया कि केंद्र सरकार की छोटे उत्पादकों को प्रोत्साहन देने की महत्वाकांक्षी योजना के अनुरूप जोधपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य प्लेटफार्म पर एक स्टेशन एक उत्पाद कियोस्क को द्वितीय चरण के तहत रविवार से 15 दिनों के लिए पुनः शुरू किया गया है।
कियोस्क संचालक राजीव भंसाली ने स्थानीय हस्तशिल्पियों व उनके उत्पाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन जैसे स्थान पर वुडन मेटल हेंडीक्राफ्ट की कियोस्क खोलने की रेलवे की पहल की सराहना की ।
------
रूपसिंह रेलवे हैंडबॉल टीम के कप्तान
जोधपुर।
गोरखपुर में 27 अप्रेल से आयोजित होने वाली 14वीं अखिल भारतीय हैंडबाल प्रतियोगिता में रूपसिंह खींची उत्तर पश्चिम रेलवे जोन टीम के कप्तान होंगे। टीम में इक़बाल खान, राजेश, मनीष, अजय, विजय प्रताप सिंह, महिपालसिंह, हरेंद्रसिंह, रोहन, अशोक कुमार, निशांत, पूरणसिंह को शामिल किया गया है। विपिन यादव कोच होंगे।
--------
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/DQMsE8l
0 comments:
Post a Comment