Historysheet shooted in marriage : शादी में गोलियों से हिस्ट्रीशीटर की हत्या

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
सीकर (Sikar) जिले के नेछवा थानान्तर्गत किरडोली बड़ी गांव में एक युवक की शादी समारोह में गोलियों से जश्न (Firing in marriage function) मनाना भारी पड़ गया। फायरिंग से जोधपुर के एक हिस्ट्रीशीटर (Jodhpur's Historysheeter murdered in marriage by shoot) (Historysheeter murdered by shoot) की हत्या व दुल्हे सहित तीन जने घायल हो गए। दुल्हे सहित पांच जनों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार मूलत: जयपुर करधनी हाल किरडोली बड़ी गांव निवासी संग्रामसिंह उर्फ विक्की पुत्र जगमालसिंह की रविवार को शादी है। शनिवार रात भोजन और फिर डांस का कार्यक्रम था। जिसमें बदमाश प्रवृत्ति के अनेक युवक शामिल हुए थे। जोधपुर से भी अनेक अपराधी शादी में शामिल होने पहुंचे थे। रात करीब डेढ़ बजे जश्न मनाने के लिए किसी ने फायरिंग कर दी। जिससे जोधपुर में बनाड़ थानान्तर्गत नांदड़ा कला में सींगड़ों की ढाणी निवासी सुरेश सींगड़, धोद के शाहापुरा निवासी गजेन्द्रसिंह, महरोली निवासी श्याम सिंह व दुल्हे संग्राम सिंह के गोली लग गई। चारों घायल हो गए। उन्हें रात को कुचामन सिटी के अस्पताल ले जाया गया, जहां सुरेश सींगड़ का दम टूट गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा रविवार को शव परिजन को सौँपा। शाम को गांव में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
गोली लगने से गंभीर घायल श्याम सिंह को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने खुद की तरफ से मामला दर्ज कर आरोपी दूल्हे सहित कई लोगों को निगरानी में लिया है। दुल्हे के पैर व गजेन्द्र सिंह के पंजों में गोली लगने पर प्राथमिक उपचार करवाया गया।
डांस करने के दौरान आपा खाेने से फायरिंग
नेछवा थानाप्रभारी विमला ने बताया कि दुल्हे संग्राम सिंह पर कई मामले दर्ज हैं। शादी से एक दिन पूर्व शनिवार रात मेल के बाद घर में नाच-गाना चल रहा था। डीजे के डांस फ्लोर पर नाचते हुए जोश में किसी ने फायरिंग कर दी। जो दुल्हे सहित चार जनों को लगी। इन्हें गुप-चुप नागौर रवाना कर दिया गया। पेट में गोली लगने पर सुरेश की रास्ते में मृत्यु हो गई।
मृतक पर 13 एफआइआर, दूल्हा भी अपराधी
पुलिस के अनुसार मृतक सुरेश जोधपुर के बनाड़ थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर अलग अलग थानों में 13 मामले दर्ज हैं। दूल्हा संग्राम सिंह पर जयपुर के थानों में कई मामले दर्ज है। वह करीब 20 साल से जयपुर रह रहा था। रविवार को बारात भी जयपुर ही जानी थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3QuIElq
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment