Grah Nakshatra : 12 साल बाद कल से स्वराशि मीन में गोचर करेंगे देवगुरु बृहस्पति.......इन राशियों पर होगा प्रभाव

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. देवगुरु बृहस्पति 12 सालों के बाद स्वराशि यानी मीन में 13 अप्रेल को दोपहर 3:45 बजे से गोचर करनेवाले हैं। स्वराशि में होने की वजह से गुरु बलवान होंगे और इसलिए उनका गोचर मीन के अलावा भी कई राशियों के लिए शुभ फल प्रदान करेगा। ऐसे में गुरु जिन-जिन भावों पर अपनी दृष्टि डालेंगे, उन भावों में शुभ फलों की वृद्धि होगी। गुरु बृहस्पति पिछले दो वर्षों से शनि की राशियों में होने के कारण बहुत फलदायी नहीं थे। सभी नौ ग्रहों में, बृहस्पति को सबसे शुभ माना जाता है और बृहस्पति की कृपा के बिना जातकों को कोई भी शुभ फल प्राप्त नहीं होता है। ऐसे में गुरु के स्वराशि में आने के बाद उनके शुभ फलों में वृद्धि होगी। गुरू ग्रह धनु व मीन राशि के स्वामी है। देवगुरू बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, संतान, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं।

गुरु का मीन राशि में गोचर

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु किसी एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहते है फिर उसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। गुरु के किसी एक राशि में करीब 13 महीने तक रहने के कारण मीन राशि में दोबारा लगभग 12 वर्षों बाद वापसी हो रही है। देवगुरु बृहस्पति साल 2022 के शुरूआत से ही कुंभ राशि में मौजूद है।

प्रभाव

बृहस्पति के राशि बदलने के कारण लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार करने वाले लोगों को स्थान परिवर्तन के साथ सुखद संकेत भी मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े कुछ लोगों को जनता का सहयोग मिल सकता है। बुद्धि और ज्ञान बढ़ेगा। कुछ नया सीखने को मिलेगा। सेहत संबंधी परेशानियां भी कम हो सकती है। जॉब-बिजनेस और अन्य कई मामलों में निष्पक्ष फैसले भी होने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा राजनीति में उथल-पुथल हो सकती है। आर्थिक स्थितियों में भी अनचाहे बदलाव हो सकते हैं।

सभी 12 राशियों पर ये होगा प्रभाव

मेष राशि : समय अनुकूल व परिवार में सुख-समृद्धिवृषभ राशि : कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम

मिथुन राशि : कॅरिअर में नया मुकामकर्क राशि : व्यापारी वर्ग के लिए गोचर लाभकारी

सिंह राशि : आर्थिक स्थिति मजबूतकन्या राशि : लाभकारी

तुला राशि : आर्थिक समस्याओं से छुटकारावृश्चिक राशि : परिवार में खुशहाली

धनु राशि : नौकरी व व्यापार में उन्नति के योगमकर राशि : मेहनत और खर्च में बढ़ोतरी

कुंभ राशि : आय में बढ़ोतरी व पैतृक संपत्ति का लाभमीन राशि : मेहनत अनुरूप सफलता



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/gYJ3hS7
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment