जोधपुर।
फायरिंग (Firing) और अवैध हथियार (Illegal weapons) के मामले में जमानत पर छूटते ही दो युवकों ने नागौरी गेट थानान्तर्गत कागा के रामबाग में अवैध वसूली (Illegal recovery) के लिए एक युवक को फोन कर जान से मारने की धमकियां (Threating to murder) दी। जमानत में होने वाला खर्च व पुलिस कार्रवाई में जब्त पिस्तौल का हर्जाना न देने पर घर में घुसकर न सिर्फ उसे बल्कि पत्नी व बच्चों को जान से मारने को धमकाया गया।
पुलिस के अनुसार कागा के रामबाग निवासी विकास उर्फ रूदाक्ष पुत्र नरेश कण्डारा ने हुड़को क्वार्टर निवासी हिस्ट्रीशीटर विक्की फाइटर उर्फ रिक्की ओटवाल और चौपासनी रोड पर पंचोलिया नाडी निवासी सन्नी हंस पुत्र राकेश हंस के खिलाफ अवैध वसूली के लिए जान से मारने की धमकियां देने का मामला दर्ज कराया गया। एएसआइ मनोहरलाल को जांच सौंपी गई है।
पुलिस ने जब्त किए थे अवैध हथियार
बीस फरवरी की रात दो गिरोह में विवाद के बाद राम मोहल्ला रोड (Rammohalla road) पर एसयूवी सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। नागौरी गेट थाना पुलिस ने विक्की फाइटर उर्फ रिक्की (Vicky fighter) व सन्नी हंस (sunny hans), रूद्राक्ष उर्फ विकास व विशाल जावा को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ के बाद एक बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर चार पिस्तौल व दो देसी कट्टे और चार जिंदा कारतूस जब्त किए गए थे।
जब्त हथियार का हर्जाना व जमान का खर्चा मांगा
विकास उर्फ रूद्राक्ष का कहना है कि फायरिंग के मामले में पकड़े जाने के बाद उसकी सूचना पर पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्तौल जब्त की थी। फिर सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया था। पहले विकास और गत 22 मार्च को विक्की फाइटर व सन्नी की जमानत हो गई थी। जेल से बाहर आते ही विक्की व सन्नी ने 23 मार्च की रात आठ बजे विकास को फोन कर जमानत में खर्च होने वाले बीस हजार रुपए व पुलिस में जब्त पिस्तौल का हर्जाना देने को जान से मारने की धमकियां दी थी। रात 11 बजे फिर से धमकाया गया था। गत 3 अप्रेल की रात आठ से दस बजे तक लगाकार कॉल कर जमानत के बीस हजार रुपए व पिस्तौल के हर्जाने के रुपए न देने पर विकास के साथ-साथ पत्नी व बच्चों को जान से मारने की धमकियां दी थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/HjAxQme
0 comments:
Post a Comment