cbse exam:सीबीएसई बोर्ड स्टूडेंट्स को सता रही गर्मी की चिंता

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर.

सनसिटी में पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ सैकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा का समय सुबह साढ़े दस से दोपहर साढ़े बारह बजे तक का रखा है, इस निर्णय से जोधपुर के कई सीबीएसई बोर्ड स्टूडेंट्स व उनके पैरेंट्स नाखुश है। पैरेंट्स का कहना हैं कि एक तो इस बार परीक्षाएं विलंब से हो रही है, जबकि फरवरी-मार्च तक सीबीएसई के एग्जाम लगभग खत्म हो जाते है। ऊपर से इस बार गर्मी जल्दी आने व बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं जून तक संचालित करने का निर्णय भारी पड़ रहा है। पैरेंट्स के अनुसार बोर्ड को परीक्षा का समय सुबह 8 या 9 बजे तक कर देना चाहिए था।
इस बार परीक्षा भी महज दो घंटे की होगी। सीबीएसई एक्सपर्ट ब्रजेश शर्मा ने बताया कि हिट वेव को चलते ज्यादातर चिंताएं स्टूडेंट्स की मांओं को है। जून तक गर्मी पड़ेगी। ऐसे में पैरेंट्स व स्टूडेंट्स दोनों गर्मी को लेकर चिंतित है। पैरेंट्स संजय बताते हैं कि साढ़े दस बजे के समय का कोई मतलब नहीं है। सीबीएसई को एग्जाम सुबह 7 या 8 बजे तक करवाने चाहिए थे। बारहवीं बोर्ड की छात्रा हर्ष का कहना हैं कि एग्जाम का समय बहुत ही अलग रखा है, उन्हें सुबह के एग्जाम ज्यादा पसंद है। इस तरह के समय का कोई औचित्य नहीं है। गौरतलब हैं कि बारहवीं बोर्ड के एग्जाम 26 अप्रेल से 15 जून तक चलेंगे। वहीं दसवीं बोर्ड एग्जाम 27 अप्रेल से 24 मई तक चलेंगे।

जल्दी आई गर्मी
इस बार अप्रेल माह में ही जोधपुर का तापमान 40 के बाहर चल रहा है। ऐसे में दोपहर को ही शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। लोगों का कहना हैं कि अप्रेल में ये हालात है तो मई-जून में तो भीषण गर्मी पड़ना तय है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/F9Ye5An
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment