जोधपुर। प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार ने एक बार फिर देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 239 अफसरों के तबादले किए गए। तीन आईएएस अधिकारियों की सूची भी निकली। इससे खुद CM Ashok Gehlot के गृहनगर में भी कई अफसर बदल गए। जोधपुर में संभागीय आयुक्त का पद एक बार फिर खाली हो गया है। निवर्तमान संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा के स्थान पर लगाए गए डॉ जीतेंद्र उपाध्याय का स्थानान्तरण रद्द कर दिया गया है। अलबत्ता अतिरिक्त सम्भागीय आयुक्त पद पर जरूर RAS ओमप्रकाश विश्नोई का पदस्थापन किया गया है।
व्यापक प्रशासनिक फेरबदल का जोधपुर जिले में भी असर नजर आएगा। कई पदों पर बदलाव किया गया है तो कई पद स्थानांतरण से रिक्त रह जाएंगे। खास बात यह है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. जितेंद्र उपाध्यया का तबादला पिछले दिनों जोधपुर संभागीय आयुक्त पद पर किया गया था, लेकिन सोमवार को आदेश जारी कर उनका यह स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया।
आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची में जयनारायण मीणा को अतिरिक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा निदेशालय से जेडीए के सचिव पद पर स्थानांतरित किया गया है। जेडीए सचिव हरभान मीणा अब शासन उप सचिव कार्मिक विभाग होंगे। जिला परिषद सिरोही के सीईओ भागीरथ विश्नोई को उपायुक्त वाणिज्य कर विभाग जोधपुर में लगाया गया है। आबकारी विभाग के अतिरिक्त आयुक्त शैलेंद्र देवड़ा स्थानीय निकाय विभाग के उप निदेशक और एचसीएम रीपा जोधपुर के अतिरिक्त निदेशक ओमप्रकाश विश्नोई अतिरिक्त संभागीय आयुक्त होंगे। अलवर एडीएम डॉ सुनीता पंकज को जोधपुर डिस्कॉम में सचिव (प्रशासन) व सचिव जोधपुर डिस्कॉम मुकेश चौधरी को डीआईजी पंजीयन एवं मुद्रांक लगाया गया है। जेडीए में उपायुक्त राजेंद्र सिंह चंद्रावत अब उपखंड अधिकारी जसवंतपुरा, जिला परिषद में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास राजपुरोहित को कार्मिक विभाग में उप सचिव लगाया है।
उपखंड अधिकारी भी बदले
नगर निगम (उत्तर) उपायुक्त शैलेंद्र सिंह अब उपखंड अधिकारी सांचौर, जालोर उपखंड अधिकारी चंपालाल उपायुक्त नगर निगम (दक्षिण), मनोज कुमार मीणा उपखंड अधिकारी लोहावट से श्रीगंगानगर, सुमित्रा पारीक उपखंड अधिकारी बावड़ी से जिला रसद अधिकारी पाली स्थानांतरित किया गया है। मीनू वर्मा उपखंड अधिकारी रामसर से देचू, रतनलाल रेगर उपखंड अधिकारी ओसियां से अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जोधपुर, विवेक व्यास को उपायुक्त नगर निगम (दक्षिण) से आहोर उपखंड अधिकारी लगाया गया है। प्रमोद सीरवी उपखंड अधिकारी खेरवा से लोहावट, राजकेश मीणा उपखंड अधिकारी फुलियाकला से ओसियां, दुदाराम उपखंड अधिकारी पीपाड़ सिटी से रेवदर, दिनेश कुमार मीणा उपखंड अधिकारी सीकरी से जिला परिवहन अधिकारी जोधपुर, मृदुला शेखावत उपखंड अधिकारी बागोड़ा से उपायुक्त जेडीए, रोहित चौहान उपखंड अधिकारी बाड़मेर से उपायुक्त नगर निगम (उत्तर) और सुश्री नीलम मीणा को सहायक कलेक्टर निवाई से जोधपुर लगाया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Nbndz3H
0 comments:
Post a Comment