जोधपुर।
सैन समाज के आराध्य संत शिरोमणि सैन महाराज का 722वां जन्मोत्सव बुधवार को उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। इस मौके पर सैनाचार्य अचलानंद गिरि महाराज के सानिध्य में सात दिवसीय धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम हुए।
सैन जयंती महोत्सव के अध्यक्ष नयन चौहान जुड़ व क्षौरकार संस्था के अध्यक्ष रामसा वीरा भाटी ने बताया कि बुधवार सुबह गुलाब सागर सैन मंदिर में हवन हुआ, जिसमें अनेक जोड़ों ने आहुतियां देकर समाज के उत्थान की कामना की। दोपहर में सैन महाराज की महाआरती के बाद शोभायात्रा को सैनाचार्य ने ध्वजा दिखा रवाना किया। शोभायात्रा घंटाघर, नई सड़क, रेलवे स्टेशन, रणछोड़दास मंदिर, एमजीएच रोड, जालोरी गेट, पुष्टिकर स्कूल, आडा बाजार सर्राफा बाजार, कटला बाजार होते हुए पुन: घंटाघर पहुंच संपन्न हुई। शोभायात्रा में 31 झांकियां, डीजे, हाथी, घोड़े और रथ आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा में क्षौरकार संस्था, सैन समाज की विभिन्न संस्थाओं-संगठनों व समाज के लोगों ने भाग लिया।
--
सामाजिक संगठनों ने किया शोभायात्रा का स्वागत
शोभायात्रा का मार्ग में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, गांछा समाज, माहेश्वरी समाज, माली समाज सहित अनेक संस्थाओं की ओर से पुष्प वर्षा, अल्पाहार व शीतल पेयजल से स्वागत किया गया। इससे पूर्व मंगलवार रात्रि को फूलमंडली सजाई गई, तत्पश्चात सैन मंदिर गुलाब सागर, मदेरणा कॉलोनी, सैन मंदिर तनावाड़ा आदि स्थानों पर भजन संध्या व महाप्रसादी हुई।
----
कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक हो सैन समाज
शोभायात्रा से पूर्व सैन मंदिर गुलाब सागर पर सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सैनाचार्य ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सैन समाज को एक होने का आह्वान किया। उन्होंने समाज में बढ़ती नशा प्रवृत्ति पर चिंता जताई, साथ ही बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने व सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया। इस मौके पर सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, शहर विधायक मनीषा पंवार, उप महापौर किशन लड्ढा, पार्षद सुमन सैन, महेश परिहार, रामचंद्र सैन, धीरज सैन आदि जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।
----
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/sldZUt6
0 comments:
Post a Comment