छह जनों की मौत पर मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री ने टिवटर पर जताई संवेदना

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। जोधपुर जिले के बिलाड़ा में हुए सड़क हादसे के बाद पूरा राजस्थान दहल गया है। इस दुखद घटना को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री सहित कई प्रमुख नेताओं ने अपने टिवटर पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

टिवटर पर इस तरह जताई संवेदना

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
जोधपुर के बिलाड़ा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।
...............................

पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे
जोधपुर में हुई सड़क दुर्घटना में ख्याली गांव (चूरू) के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मृत्यु तथा तीन लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैं ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति, घायलों के स्वास्थ्य लाभ तथा शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना करती हूं।
...........................
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल
जोधपुर-जयपुर हाइवे पर बिलाड़ा कस्बे के पास एक ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत में छह लोगों की मृत्यु हो जाना अत्यंत दु:खद है,मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है ! ईश्वर दिवगंत जनों की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें !
...................
जोधपुर सांसद व केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत
जोधपुर के बिलाड़ा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मृत्यु का समाचार हृदयविदारक है।
दुख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
ॐ शांति!

01_2.jpg03_1.jpg04_1.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/0GbEkIu
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment