Airport: एयर इंडिया की जोधपुर-मुंबई फ्लाइट बंद, इंडिगो ने 3 गुना किराया किया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. एयर इंडिया ने अपनी मुंबई-जोधपुर-मुंबई फ्लाइट बंद कर दी है। मुंबई रन-वे पर मरम्मत सहित अन्य ऑपरेशनल कारण के कारण एयर इंडिया ने अघोषित समय के लिए अपनी उड़ान बंद की है। अब जोधपुर से मुंबई के लिए केवल इंडिगो एयरलाइंस की ही फ्लाइट बची है। एकमात्र फ्लाइट होने से इंडिगो ने किराया 3 गुना तक बढ़ा दिया है। सामान्य तौर पर जोधपुर-मुंबई का किराया 5 से 6 हजार के मध्य होता है जो अब इंडिगो एयरलाइंस औसतन ₹15000 ले रही है।

एयर इंडिया ने अपनी फ्लाइट बंद करने के संबंध में एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया को विशेष सूचना नहीं दी है लेकिन एयर इंडिया की वेबसाइट पर अगले 2 महीने तक जोधपुर-मुंबई फ्लाइट के लिए बुकिंग बंद है। जोधपुर से अक्सर लोग व्यवसायिक कारणों से मुंबई की यात्रा करते रहते हैं। ऐसे में अब उनका मुंबई आना जाना भारी पड़ेगा।

केवल दिल्ली के लिए 2 फॅ्लाइट, शेष 6 शहरों के लिए 1-1
जोधपुर से अब केवल दिल्ली के लिए ही एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संचालित हो रही है। शेष मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेलगाम, चेन्नई और बेंगलुरु के लिए केवल 1-1 फ्लाइट बची है। एयर इंडिया की जोधपुर दिल्ली-उड़ान को छोड़ दें तो समस्त शहरों के लिए हवाई सेवा इंडिगो एयरलाइंस की ओर से ही है। ऐसे में एयरलाइंस कंपनी पैसेंजर ट्रैफिक के अनुसार अपने किराए में बढ़ोतरी-कमी करेगी, जिसका असर यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। गौरतलब है कि सर्दियों के समय जोधपुर से 18 फ्लाइट उड़ रही थी। दिल्ली और मुंबई के लिए तो पांच-पांच फ्लाइट्स थी।

ट्रूजेट दूसरी बार भी नहीं आई
एयरलाइंस कम्पनी ट्रूजेट ने जोधपुर होते हुए उदयपुर-जैसलमेर रुट का स्लॉट डीजीसीए से मांगा था। सोमवार से कम्पनी को अपनी हवाई सेवा शुरू करनी थी लेकिन कम्पनी एक पखवाड़े में दूसरी बार अपने वादे से मुकर गई। इससे पहले 27 मार्च को स्लॉट मिला था, उस समय भी ट्रूजेट ने फ्लाइट शुरू नहीं की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/yo34KuS
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment