महंगाई का डर, 20 दिन से पेट्रोल-डीजल के दामों पर ब्रेक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

देशभर में चहुंओर महंगाई की मार से सरकार घबरा गई है। कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी के बावजूद बीते 20 दिन से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं, जबकि कच्चा तेल लगातार ऊपर-नीचे हो रहा है। तेल कम्पनियों ने अंतिम बार 6 अप्रेल को तेल के दाम बढ़ाए थे जब कच्चा तेल 101.07 डॉलर प्रति बैरल था। इसके बाद सरकार ने ब्रेक लगा दिए, लेकिन कच्चा तेल लगातार महंगा होता गया। 15 अप्रेल तक कच्चा तेल 112 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया, बावजूद इसके तेल कम्पनियों ने महंगाई के डर से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कारण बीते दिवाली से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए थे। करीब 100 दिनों तक तेल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। विधानसभा चुनाव का दस मार्च को परिणाम आने के बाद समाचार पत्रों में तेल महंगा होने की आशंका की खबरें छपने और वाहन चालकों द्वारा तेल का स्टॉक करने के कारण सरकार कुछ समय तक शांत रही। आठ मार्च को कच्चा तेल 127.98 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया था जो बीते एक दशक का रिकॉर्ड स्तर था। तेल कम्पनियों ने 22 मार्च से तेल के दामों में वृद्धि शुरू की। इक्का-दुक्का दिन छोडक़र कम्पनियों ने प्रतिदिन करीब 88 पैसे तेल महंगा किया, लेकिन देश में महंगाई बेकाबू होने से सरकार 6 अप्रेल को रुक गई। इस दौरान 14 दिन तक तेल महंगा हुआ था।

पेट्रोल अपने उच्चतम स्तर पर, डीजल 100 पर अटका

वर्तमान में जोधपुर में एक लीटर पेट्रो 117.82 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है जो अब तक का रिकॉर्ड है। इससे पहले बीते साल तीन नवम्बर को इसके दाम 117.22 रुपए प्रति लीटर पहुंचे थे। डीजल की कीमत 100.75 रुपए प्रति लीटर है। बीते साल तीन नवम्बर को डीजल 108.18 रुपए प्रति लीटर पर बिका था। चार नवम्बर को दिवाली के मौके पर केंद्र सरकार और इसके बाद 16 नवम्बर को राज्य सरकार ने वैट कम करके पेट्रोल 106.84 और डीजल 90.52 रुपए प्रति लीटर पर ले आई थी।

खुदरा पेट्रोल-डीजल स्थिर, कच्चे तेल में घटत बढ़त
दिन ----- कच्चे तेल की कीमत
6 अप्रेल ----- 101.07
11 अप्रेल ----- 98.48
15 अप्रेल ----- 110.80
18 अप्रेल ----- 111.94
21 अप्रेल ----- 107.96
26 अप्रेल ----- 102.96
(कच्चे तेल के दाम डॉलर प्रति बैरल में है। 8 मार्च का कच्चा तेल 127.98 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा था।)

खुदरा पेट्रोल-डीजल स्थिर, कच्चे तेल में घटत बढ़त
दिन ----- कच्चे तेल की कीमत
6 अप्रेल ----- 101.07
11 अप्रेल ----- 98.48
15 अप्रेल ----- 110.80
18 अप्रेल ----- 111.94
21 अप्रेल ----- 107.96
26 अप्रेल ----- 102.96
(कच्चे तेल के दाम डॉलर प्रति बैरल में है। 8 मार्च का कच्चा तेल 127.98 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा था।)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/NO83dH1
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment