जोधपुर।
देशभर से बड़ी संख्या में असहाय लकवा पीडि़तों का जोधपुर रेल मण्डल के रेण स्टेशन पर बुटाटी धाम के लिए आना जाना लगा रहता है लेकिन रेण स्टेशन पर इन असहाय लकवा पीडि़तों के अनुकूल वातावरण नहीं बन पाया। ऐसे में वर्तमान में यहां आ रहे पीडि़तों व आने वाले पीडि़तों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
स्टेशन पर निर्माणाधीन फु टओवर ब्रिज से द्वितीय प्लेटफ ॉर्म पर जाने के लिए लकवा पीडि़तों को मशक्कत करनी पड़ेगी लकवा पीडि़त के परिजन को 200 मीटर से ज्यादा फु टओवर ब्रिज में घूमकर द्वितीय प्लेटफ ॉर्म पर पहुंचना पड़ेगा। फि र व्हील चैयर को पहुंचाने या लगेज लाने में उसे वापस मुख्य प्लेटफ ॉर्म जाना होगा। ऐसे में फु टओवर ब्रिज में यात्री का यह सफ र 600 मीटर से ज्यादा का होगा, जो दिक्कतें पैदा करेगा। लिफ्ट लगाकर लकवा पीडि़तों की दिक्कतें कम की जा सकती थी, लेकिन रेलवे ने ऐसा नहीं किया ।
---
कोच इंडिकेशन बोर्ड भी नहीं
निर्माणाधीन द्वितीय प्लेटफ ॉर्म पर कोच इंडिकेशन बोर्ड भी प्रस्तावित नहीं है, ऐसे भी फ ुट ओवर ब्रिज में 600 मीटर घूमने के बाद लकवा पीडि़त को अपना कोच भी ढूंढऩा पडेगा ।
--
द्वितीय प्लेटफॉर्म पर छाया की व्यवस्था नहीं
निर्माणाधीन प्लेटफ ॉर्म पर एक छोटे से टिनशेड का निर्माण चल रहा है, जो औपचारिक मात्र है और 24 बोगी की ट्रेन के एक बोगी को भी कवर नहीं करता।
----------
रेण रेलवे स्टेशन पर लकवा पीडि़तों को सुविधाएं देने के प्रयास कर रहे है। प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजेंगे। अधिकारियों को रेण स्टेशन पर हो रहे विकास कार्य व यात्रियों की दिक्कतों की जानकारी के लिए भेजूंगी।
गीतिका पाण्डेय, मण्डल रेल प्रबंधक
जोधपुर
---
हाईकोर्ट ने स्टेशन पर लकवा रोगियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने का आदेश दिया था बगैर सुविधाओं के द्वितीय प्लेटफ ॉर्म का संचालन होता है तो दोबारा हाईकोर्ट जाएंगे।
डीडी माहेश्वरी आरटीआई कार्यकर्ता
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lrhXbb
0 comments:
Post a Comment