जोधपुर. कोरोना के कहर के कारण सर्वाधिक प्रभावित रहे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों की उम्मीदों पर अब कोरोना के नए वेरियंट रूपी खतरे के बादल मंडराने लगे है। जोधपुर दो प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार मेहरानगढ़ व उम्मेद भवन पैलेस को देखने के लिए कोरोना महामारी से पूर्व हर साल करीब 12 लाख देशी-विदेशी पर्यटक जोधपुर आते हैं। लेकिन वर्ष 2020 में वैश्विक महामारी के कारण मात्र 2 लाख 88 हजार भारतीय पर्यटक और 35 हजार विदेशी पर्यटक जोधपुर पहुंचे थे। वर्ष 2021 में अक्टूबर माह तक जोधपुर में पांच लाख 998 भारतीय पर्यटक और 1714 विदेशी पर्यटक ही पहुंच सके है। इन देशों से सर्वाधिक पर्यटक जोधपुर में ब्रिटेन, इटली, जर्मनी, फ्रांस, आस्ट्रेलिया से विदेशी पर्यटक सर्वाधिक पहुंचते है लेकिन अब इन देशों में कोरोना का नया वेरियंट ओमिक्रॉन फैलने का असर जोधपुर के पर्यटन व्यवसाय पर पडऩा निश्चित है। जोधपुर की पांच सितारा होटल्स, गेस्ट हाउस, टूरिस्ट बसें, टैक्सी, ऑटो चालक, तांगा वाले, टूरिस्ट गाइड सहित प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हजारों लोगों को पर्यटकों के कारण ही रोजगार मिलता है।
कोविड से पहले 2019 में पर्यटकों की संख्या
माह ....अंतरराष्ट्रीय पर्यटक...... भारतीय पर्यटक
जनवरी...17757 -----------111804
फरवरी....22542.------------.76932
मार्च....21257-----------69604
अप्रेल...10445-----------42330
मई.....3712.-----------47686
जून.....1791-----------48330
जुलाई..4803.-----------50932
अगस्त .9546.-----------151566
सितम्बर .7995.-----------81568
अक्टूबर .16127.-----------107127
नवम्बर .22213-----------121769
दिसम्बर .13473-----------15971
कुल ...151661-----------1069365
कोविड प्रभावित वर्ष 2020 में पर्यटकों की संख्या
माह ....अंतरराष्ट्रीय पर्यटक...... भारतीय पर्यटक
जनवरी...16499.---------113196
फरवरी....18400.---------87907
मार्च....9708------------35140
अप्रेल से सितम्बर तक शून्य
अक्टूबर 09.---------14679
नवम्बर----52.--------39326
दिसम्बर .85.--------52930
कुल ...44753....343178---
जोधपुर में वर्ष 2021 में टूरिस्ट आगमन
माह--------भारतीय----विदेशी पर्यटक
जनवरी-----76653-----312
फरवरी -----67213-----211
मार्च -------44322----364
अप्रेल------48829----167
मई-----------0-------02
जून---------653------17
जुलाई ----32874-----94
अगस्त-----94341----58
सितम्बर---67661-----215
अक्टूबर--74452------178
नवम्बर .52---------39326
दिसम्बर .85.---------52930
कुल ---------.44753.-------343178
एक्सपर्ट व्यू
अपेक्षाओं पर फिर सकता है पानी यदि कोरोना का नया वेरियंट अंतराष्ट्रीय स्तर पर फैलता है तो विदेशी पर्यटकों के भारत आगमन की जो अपेक्षा थी उस पर पानी फिर जाएगा। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और ट्रेवल रेस्ट्रिक्शन से विदेशी पर्यटक भारत नहीं आने पर पर्यटन व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित होगा। पर्यटन व्यवसाय को इस बार सीजन से आशाएं अपेक्षाएं थी कि जनवरी से विदेशी पर्यटकों का आगमन शुरू हो जाएगा लेकिन संकेत पर्यटन व्यवसाय के लिए तो अच्छे नहीं है। -करणीसिंह जसोल, निदेशक मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट जोधपुर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DgCYLZ
0 comments:
Post a Comment