मुख्यमंत्री गहलोत के गढ़ में उत्तर से सलीम तो दक्षिण में जोशी कांग्रेस जिलाध्यक्ष

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर शहर कांग्रेस में 18 साल बाद नए जिलाध्यक्ष की ताजपोशी हुई है, इस बार जिलाध्यक्ष एक नहीं बल्कि नगर निगम उत्तर-दक्षिण में अलग-अलग जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं। उत्तर निगम में सलीम खान और दक्षिण निगम में नरेश जोशी को कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। देहात कांग्रेस में बिलाड़ा विधायक हीराराम मेघवाल को पुन: जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्णय के बाद ही तीनों जिलाध्यक्षों के नामों पर मुहर लगी है।

नई वोट बैंक बनाने व पुरानी बरकरार रखने की इंजीनियरिंग
कांग्रेस में मुस्लिम मतदाता शुरू से जुड़े रहे हैं। उत्तर-दक्षिण निगम में मुस्लिम मतदाताओं ने जमकर कांग्रेस को वोटिंग की। कांगे्रस ने इसी समीकरण को बरकरार रखने उत्तर निगम में सलीम खान को जिलाध्यक्ष बनाया है। दक्षिण निगम देखें तो कांग्रेस खुद अपनेआप को यहां थोड़ा पीछे देखती आई है, इसी कारण निगम चुनाव के बाद महापौर वोटिंग में ब्राह्मण चेहरा ही आगे रखा गया। ब्राह्मणों को साथ लेने के लिए नरेश जोशी को दक्षिण की कमान दी गई हैं।

एक नजर में उत्तर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम खान
निवास स्थान- गुलजारपुरा बम्बा मोहल्ला व्हाइट हाउस
-1994 में कांग्रेस से जुड़ाव
- यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष भी रहे।
बोल- हर छोटे से छोटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे

दक्षिण कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेशचंद्र जोशी एक नजर में
निवास- शास्त्रीनगर ए सेक्टर 221
वर्तमान में दक्षिण निगम के वार्ड 51 में पार्षद है।
साल 1992-93 में एनएसयूआई के अध्यक्ष रहे हैं। परिवार बैकग्राउंड कांग्रेस का है।

एक नजर में देहात जिलाध्यक्ष हीराराम मेघवाल
निवास- बिड़ला स्कूल के पास
-साल 2011 से देहात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष
-2013 में विधायक का चुनाव हारे और 2018 में बिलाड़ा में चुने गए विधायक
बोल- सीएम गहलोत के विश्वास पर खरा उतरुंगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3doNTZH
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment