अविनाश केवलिया (avinash kewaliya)
जोधपुर।
जब शौक धीरे-धीरे आपका प्रोफेशन बन जाता है तो उसको सभी पसंद करते हैं और आप भी अपने काम से हमेशा खुश रहते हैं। ऐसे ही कुछ शौक को सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक पहुंचाने वालों की कहानियां शेयर कर रहे हैं। पत्रिका ने पहली कड़ी में फूड ब्लॉगिंग के कुछ सक्रिय लोगों के बारें में बताया था। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कुछ और क्रिएटिव लोगों की कहानियां उनकी जुबानी बता रहे हैं।
सोनू कुमारी बताती हैं कि जयपुर में पढ़ाई के साथ खुद का ख्याल रखना भी महत्वपूर्ण था इसलिए खुद ही खाना बनाती थी। पिछले साल लॉकडाउन के साथ अपनी इसी कुकिंग प्रेक्टिस को सोशल मीडिया पर शेयर कर फूड ब्लॉगिंग शुरू की। लॉकडाउन में बाहर का खाना तो असंभव था, इसीलिए दोस्तों को स्प्रिंग रोल, साउथ फूड जब बनाकर खिलाया तो वे काफी खुश हुई। इसे ही मैंने क्रिएटिव अंदाज में पेश करना शुरू किया तो लोगों का अच्छा रेस्पांस मिला।
आप भी जुड़ सकते हैं
फूड और फैशन के बारे में यदि आप भी कुछ जानकारी शेयर करना चाहते हैं या बताना चाहते हैं अपनी कहानी तो जानकारी साझा करें 9672999227 पर वाट्सएप करें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3IbxxBO
0 comments:
Post a Comment