Watch- छठ पूजन पर व्रती महिलाओं ने दिया अस्तांचलगामी सूर्य को अर्ग्य

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सूर्योपासना से जुड़ा प्रमुख लोकपर्व डाला छठ (सूर्यषष्ठी) बुधवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। चार दिवसीय छठ पूजन के तीसरे दिन सूर्यनगरी में बिहार, झारखंड, उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के प्रवासी व्रती महिलाएं पारम्परिक मंगल गीत गाते हुए छठ पूजन के लिए जलाशयों के तट पर पहुंची। निराहार-निर्जल व्रत रखने वाली व्रती महिलाओं ने शीश पर पूजन की देउरी रख कर परम्परागत लोक गीतों की स्वरलहरियों के बीच अस्तांचलगामी सूर्य को प्रथम अग्र्य प्रदान किया। शहर के रातानाडा, प्रतापनगर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, बासनी औद्योगिक क्षेत्र, कुड़ी भगतासनी, एयरफोर्स, सैन्यक्षेत्र, शेखावतजी का तालाब, मधुबन हाउसिंग बोर्ड के आसपास के जलाशयों पर मेले सा माहौल रहा। व्रती महिलाओं ने अस्त होते सूर्यदेव का पूजन व अग्र्य प्रदान कर कंद-मूल, ऋतुफल, अदरक, ईख, आंवला, मूली व घरों में बना परम्परागत ‘ठेकुआ’ प्रसाद चढ़ाकर परिवार में खुशहाली व समृद्धि की प्रार्थना की।

पाबंदी हटने के बाद उत्साह
कोविडकाल और राज्य सरकार की ओर से धार्मिक आयोजनों से पाबंदी हटने के बाद छठ व्रतियों में खासा उत्साह नजर आया। पूजन स्थलों पर बच्चों के साथ युवाओं ने जमकर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। गुरुवार को उदित सूर्य को अग्र्य देकर व्रत का पारणा किया जाएगा।

भोजपुरी समाज का सामूहिक छठ पूजन
अखिल भारतीय भोजपुरी समाज सुभाष चौक की ओर से रातानाडा जलाशय पर सामूहिक छठ महापूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज की व्रती महिलाएं रातानाडा कृष्ण मंदिर से समूह के रूप में मंगल गीत गाते हुए रातानाडा गणेश मंदिर के सामने जेडीए पार्क स्थित जलाशय परिसर पहुंची। जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार, महापौर दक्षिण क्षेत्र वनिता सेठ, महापौर उत्तर क्षेत्र कुंती परिहार, पार्षद रेखा परिहार, ललित गहलोत व अशोक भाटी तथा समाजसेवी जेठूसिंह परिहार आदि ने छठ व्रतियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। विधायक मनीष पंवार व महापौर ने कठिन व्रत के बारे में व्रती महिलाओं से बातचीत की और उन्हें छठ पर्व की बधाई दी। समाज के अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रसाद गुप्ता मुन्ना भाई, उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, सचिव राजेश गुप्ता, उपसचिव बीडी गुप्ता, कृपा शंकर, अनिल गुप्ता, जयप्रकाश, मनोहरलाल भाटी, नंदू पंवार, योगेश गुप्ता, दीना गुप्ता आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wxGmQR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment