ROADWAYS---रोडवेज के लिए कमाऊ पूत बनी बुटाटी धाम बस सेवा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जोधपुर से बुटाटी धाम के लिए रोडवेज की ओर से शुरू की गई बस सेवा जोधपुर डिपो के लिए कमाऊ पूत बन रही है। 13 दिनों से चल रही इस बस ने सबसे अधिक कमाई वाले रूट में खुद को शामिल कर लिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में जोधपुर रोडवेज प्रबंधन इस रूट पर एक और बस शुरू करने पर विचार कर रहा है।
जोधपुर से बुटाटी धाम के लिए शुरू हुई इस बस ने पहले दिन बिना प्रचार-प्रसार के ही 2500 रुपए का राजस्व अर्जित किया। जोधपुर रोडवेज डिपो के यातायात प्रबंधक उम्मेद सिंह के अनुसार रोडवेज में जहां अन्य बसों का प्रति किलोमीटर 22 से 28 रुपए राजस्व अर्जित होता है। वहीं बुटाटी धाम रोडवेज बस सेवा की कमाई 48 रुपए प्रति किलोमीटर पहुंच गई और क्षमता से अधिक सवारी नहीं हो, इसलिए ना चाहते हुए भी यात्रियों को मना करना पड़ रहा है। 13 दिनों में इस बस ने अभी तक करीब 1.50 लाख रुपए का राजस्व जुटाया है, जो लक्ष्य से 1.5 गुणा अधिक है।
-----
यह है बस चालन का शेडयूल
प्रबंधक यातायात सिंह के अनुसार जोधपुर से बुटाटी धाम चलने वाली बस सुबह 8.15 बजे जोधपुर के राइकाबाग स्थित रोडवेज बस स्टैण्ड से रवाना होती है, जो बावड़ी, आसोप, कंकड़ाय, शंखवास, ग्वालू, खजवाना, गाजू, कुचेरा होते हुए दोपहर 12.15 बजे बुटाटी धाम पहुंचती है। इसी रूट पर वापसी में यह बस बुटाटी धाम से दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर शाम 6.30 बजे जोधपुर पहुंचती है।
-----
यह है किराया
जोधपुर से बुटाटी धाम का किराया पुरुष का 155 रुपए और महिला का किराया 120 रुपए तय किया गया है। बड़ी बात यह है कि निजी बसों ने गत दिनों तेल के दाम बढऩे के साथ ही किराया में काफ ी बढ़ोतरी की है जबकि इस रूट पर चलने वाली निजी बसों के मुकाबले रोडवेज बस का किराया काफ ी कम निर्धारित किया गया है।
--



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CFmCMq
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment