वारदातों पर अंकुश के लिए 'ऑपरेशन तलाशÓ, 189 लोगों पर कार्रवाई
- पुलिस कमिश्नरेट में हिस्ट्रीशीटर व अपराधियों की जांच
जोधपुर.
अपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम के लिए पुलिस कमिश्नर जोधपुर में शुक्रवार को हिस्ट्रीशीटर व बदमाशों की जांच के लिए 'ऑपरेशन तलाशÓ अभियान शुरू किया गया। रात तक चली कार्रवाई में 189 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) भागचंद मीना ने बताया कि पुलिस कमिश्नर जोस मोहन के निर्देश पर दोनों जिलों में ऑपरेशन तलाश अभियान चलाया गया। सभी थानाधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों के हिस्ट्रीशीटर व बदमाश प्रवृत्ति के लोगों की जांच करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान ८० हिस्ट्रीशीटर व अन्य आदतन अपराधियों की जांच कर पाबंद करने की कार्रवाई की गई। वहीं, ४४ सक्रिय बदमाशों को भी शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार किया गया। वहीं, पांच स्पेशल एक्ट और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले ६० लोगों को साठ पुलिस एक्ट में पकड़ा गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DYdunQ
0 comments:
Post a Comment