ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मृत्यु

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मण्डोर थानान्तर्गत किशोरबाग ओवरब्रिज के ऊपर रेलवे लाइन व बनाड़ में रेलवे केंट स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट से दो युवकों की मृत्यु हो गई। एक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई।

पुलिस के अनुसार बाप थानान्तर्गत नेवा कानासर गांव निवासी संजय (36) पुत्र गोरधनराम बिश्नोई पैदल ही किशोरबाग ओवरब्रिज के ऊपर रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था। तभी वहां आई ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे संजय की मृत्यु हो गई। पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच के बाद परिजन को सूचित किया। शव मोर्चरी में रखवाया गया, जहां मृतक के भाई मांगीलाल की तरफ से मर्ग दर्ज किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंपा।
दूसरा हादसा बनाड़ रेलवे केंट व बनाड़ रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। ट्रेन की चपेट से अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हो गई। इस संबंध में बनाड़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर दिनेश्वर पुत्र राजकुमार मण्डल ने पुलिस को सूचना दी। जांच के बाद शव मोर्चरी में रखवाया गया। स्टेशन मास्टर की तरफ से मर्ग दर्ज किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3o08WXj
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment