जोधपुर. स्वर-सुधा संस्थान, मेहरानगढ़ म्युजियम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार शाम जयनारायण व्यास टाउन हॉल आयोजित संगीत संध्या 'रिवाइवल में रोंकिनी गुप्ता व उनकी टीम गजल, ठुमरी, भजन, ख्याल इत्यादि की प्रस्तुती से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। तबले पर आशीष रागवानी ने अपनी अंगुलियों का हुनर व हारमोनियम पर अभिनय रवान्डे ने बखूबी संगत की। बॉलीवुड फिल्मों तुम्हारी सूल्लू, सुई धागा इत्यादि तथा कई क्षेत्रीय भाषा के संगीत में भी अपनी गायिकी का जलवा बिखेरनी वाली शास्त्रीय व पाŸव गायिका रोंकिनी गुप्ता ने ठुमरी आज जाने की जिद ना करो..राग जोग ताल रूपक में झांझरवा बाजे और नवेली नार तथा राग यमन में मैं वारी वारी जाऊगी प्रस्तुत कर श्रोताओं की दाद बटोरी। कलाकार आशीष रागवानी सोलो प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। मुख्य अतिथि समाज सेवी हरीश तलवार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्थान अध्यक्ष चन्द्रा बूब , सचिव विवेक कल्ला, कोषाध्यक्ष आसेन्द्र सोनी ने अतिथियों व कलाकारों का बुके प्रदान कर स्वागत किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30MNDAH
0 comments:
Post a Comment