वाल्मिकी समाज की रैली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर जताई आपत्ति
जोधपुर.
पुलिस से मुठभेड़ में कार में सवार हिस्ट्रीशीटर लवली कण्डारा की मृत्यु के मामले में मेडिकल बोर्ड से कराए पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए वाल्मिकी समाज ने शनिवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। साथ ही सीबीआइ से जांच की मांग भी की गई।
पुलिस के अनुसार प्रकरण में वाल्मिकी समाज लोग व परिजन उदयमंदिर आसन में हरिजन बस्ती से पैदल रैली के रूप में दोपहर में जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचे। हाथों में बैनर लिए युवा मामले की सीबीआइ से जांच की मांग कर रहे थे। समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने एसडीएम से मिलकर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर मामले की सीबीआइ से जांच कराने की मांग की। साथ ही मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से कराए पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी आपत्ति जताई गई। समाज ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/329RqbE
0 comments:
Post a Comment