जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय और संभाग के सम्बद्ध महाविद्यालयों में वर्ष 2022 की स्वयंपाठी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो रही है। एमए प्रीवियस, बीए, बीकॉम और बीएससी के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। अगले साल होने वाली परीक्षाओं के लिए पहली शुरुआत हो रही है।
उधर विवि की बीए एलएलबी, बीपीएड और एमपीएड की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू होगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्र बनाने के साथ इसकी पूरी तैयारी कर ली है। बीए एलएबी और बीबीए एलएलबी पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 नवम्बर, तृतीय सेमेस्टर की 12 नवम्बर और प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 नवम्बर से शुरू होगी। बीपीएड/एमपीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 नवम्बर से और बीपीएड व एमपीएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 नवम्बर से शुरू हो रही है।
पीजी की परीक्षाओं के प्रवेश पत्र आज
जेएनवीयू में वार्षिक पद्धति से होने वाली एमए, एमकॉम और एमएससी प्रीवियस की परीक्षाएं 16 नवम्बर से शुरू हो रही है। इसकी समय सारणी विवि ने वेबसाइट पर जारी कर दी है। इसके प्रवेश पत्र बुधवार को जारी होने की उम्मीद है7
चार वर्षीय बीएड परीक्षाएं 23 से
विवि की बीए बीएड और बीएससी बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 23 नवम्बर से शुरू होगी। इन कक्षाओं की द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष की परीक्षा 24 नवम्बर से आरंभ होगी। प्रवेश पत्र 16 नवम्बर से जारी किए जाएंगे। समय सारणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी हो चुकी है।
बीकॉम, बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं इस महीने समाप्त
विवि की ओर से इस बाद स्नातक अंतिम वर्ष के साथ स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं का भी आयोजन किया जा रहा है। इनकी शुरुआत अक्टूबर में हुई थी। 23 नवम्बर तक बीएससी और बीकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं समाप्त हो जाएगी। बीए द्वितीय वर्ष का अंतिम प्रश्न पत्र 6 दिसम्बर को होगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31Tcl2R
0 comments:
Post a Comment