बिजली के बिल नहीं भरने पर सालों पहले कटे कनेक्शन, फिर भी मिल रही बिजली

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। सालों पहले कनेक्शन काट लिए गए। कारण था बिजली के बिल नहीं भरे। अब डिस्कॉम को ऐसे कनेक्शनों की याद आई, कि कहीं फिर से कनेक्शन तो नहीं जुड़वा लिए। पूरे डिस्कॉम क्षेत्र में अभियान शुरू हुआ। जांच हुई और मौके पर टीमें पहुंची तो हैरान थे। जहां हजारों-लाखों के बिजली बिल बकाया हैं, कागजों में कनेक्शन कटे हुए हैं। वहां धड़ल्ले से पंखे-लाइट चल रहे। कृषि कनेक्शन भी चल रहे। और तो और बड़े ट्रांसफार्मर तक में गड़बडिय़ां पाई गई।

डिस्कॉम के 10 जिलों में औसतन बिजली चोरी सबसे ज्यादा जोधपुर जिले के ग्रामीण वृत्त में ही पाई जाती है। इसीलिए जोधपुर ग्रामीण पर ज्यादा फोकस है। बड़े बकायदारों पर फोकस किया है। डिस्कॉम एमडी अविनाश सिंघवी के निर्देश पर ऐसे कनेक्शन चिह्नित किए, जहां बिजली बिल नहीं भरने के कारण कनेक्शन काटे गए। परिणाम भी चौंकाने वाले सामने आए। हर दिन बिजली चोरियां ट्रेस हो रही है। सरकारी विभागों के अतिरिक्त 50 हजार से 1 लाख की राशि के ऊपर बकाया की वसूली के लिए टीमें बनाई गई है।

60 हजार कनेक्शन जांचने हैं

अकेले जोधपुर जिले में ऐसे 60 हजार के करीब कनेक्शन चिह्नित हैं। इनके कनेक्शन बहुत पहले काट लिए गए। ऐसे में अब इनके यहां टीमें जाकर जांच करेगी कि कैसे ये बिना बिजली के काम चला रहे हैं।

दो दिन में 16 ट्रांसफार्मर हटाए
बुधाराम पुत्र नेताराम सुखमण्डला के कृषि कुआं की बकाया राशि 64788, हरीराम पुत्र पुरखाराम बारनाऊ 94 हजार, पुत्र नेताराम सेखाला 112068, पदमाराम पुत्र हरजीराम 147388, रावतसिंह पुत्र स्वरूपसिंह 63504, माणकराम पुत्र राजूराम कुम्भारा भोपालगढ़ 44849 की बकाया राशि पर ट्रांसफार्मर हटाया। गवरीदेवी पुत्र हरजीराम तोडियाना भोपालगढ़ 112238, ईमो पत्न्ी मोहम्मद हनीफ लोर्डिया, फलोदी 141549, अशोक पुत्र प्रहलादराम लोर्डिया, फलोदी 120617, बाबूराम पुत्र चेतनराम लोर्डिया, फलोदी 204651, शान्तिलाल पुत्र रामप्रताप लोर्डिया, फलोदी 131791 बकाया राशि पर ट्रांसफार्मर हटाए। इसके अलावा कुल 16 ट्रांसफार्मर हटाए गए।

शहर में सुस्ती

इधर, इस अभियान में बिजली चोरी पकडऩे में जोधपुर शहर कुछ सुस्ती दिखा रहा है। कोई खास उपलब्धि भी डिस्कॉम टीम के पास इन दिनों में नहीं है। हालांकि शहर में भी कई क्षेत्र व कटे हुए कनेक्शन चिह्नित है, लेकिन टीम एक्टिव मोड में नहीं आई है।

170 लोग कटे कनेक्शन पर भी उपभोग कर रहे
जिले में 170 ऐसे कनेक्शन ट्रेस किए हैं इस वित्तीय वर्ष में जहां डिस्कॉम की टीमें बिजली कनेक्शन तो काट चुकी थी, फिर भी बिजली धड़ल्ले से चल रही थी। 50 केस तो पिछले कुछ दिन में ही सामने आए हैं। इनके खिलाफ बिजली चोरी के प्रकरण दर्ज हुए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DNlTds
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment