जोधपुर.
जिले के देचू थानान्तर्गत चौरडिय़ा गांव में पत्नी व उसके चार-पांच करीबियों से परेशान होकर एक ग्रामीण ने रस्सी के फंदे से रोहिड़ा के पेड़ पर लटककर जान दे दी। उसके पहने जैकेट के आगे व पीछे सुसाइड नोट भी चिपका मिला। पत्नी व उसके करीबियों पर आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया।
थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि चौरडिय़ा गांव निवासी भींयाराम (45) पुत्र लादूराम मेघवाल ने गांव के खेत में रोहिड़ा के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटककर जान दी है। उसने जैकेट पहन रखा था। जैकेट के आगे व पीछे सुसाइड नोट के 4-5 पृष्ठ चिपके हुए थे। वहीं, जैकेट की जेब में भी चार-पांच पृष्ठ सुसाइड नोट के मिले हैं। ग्रामीणों ने उसे पेड़ पर लटका देखा तो परिजन व पुलिस को सूचना दी।
प्रारम्भिक जांच के बाद शव देचू के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया। उतमाराम की तरफ से मृतक भाई की पत्नी और चार-पांच अन्य के खिलाफ आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने परिजन के बयान दर्ज कर जांच शुरू की है। मृतक मजदूरी करता था।
पत्नी व आरोपियों में घनिष्ठता से था परेशान
पुलिस का कहना है कि मृतक के पहने जैकेट के आगे-पीछे सुसाइड नोट के पेज चिपके हुए थे। वहीं, जैकेट की जेबों में भी सुसाइड नोट मिले हैं। जिनमें उसने अपनी पत्नी की चार-पांच व्यक्तियों से घनिष्ठता होने का उल्लेख किया गया। आरोप है कि पत्नी व उसके करीबी उसे तंग और प्रताडि़त कर रहे थे। इन्हीं वजहों से आहत होकर उसने जान दी थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CMWBuP
0 comments:
Post a Comment