जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में एक महिला रिसर्च स्कोलर से छेड़छाड़ करने वाले प्रोफेसर के विरुद्ध विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की महिला उत्पीडऩ सेल ने रिपोर्ट मांगी है। यूजीसी का पत्र मिलते ही विवि ने मामले की जांच के लिए तीन शिक्षकों की एक कमेटी गठित की है।
हिंदी विभाग के एक वरिष्ठ शिक्षक के मार्गदर्शन में शोधार्थी एक महिला छात्रा ने एक पखवाड़े पहले लिखित में शिकायत देकर अपने गाइड (शिक्षक) पर छेड़छाड़ और दुव्र्यवहार का आरोप लगाया। हिंदी विभाग ने कई दिनों तक महिला को चक्कर लगवाए और उसकी शिकायत पर कार्यवाही नहीं की। हंगामा होने पर 11 नवम्बर को विभाग ने विभागीय परिषद की बैठक बुलाकर रिसर्च स्कोलर का गाइड बदलकर इतिश्री कर ली। राजस्थान पत्रिका ने इस मामले के सम्बन्ध में 12 नवम्बर को ‘महिला रिसर्च स्कोलर ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर विवि प्रशासन को ध्यान इस ओर दिलाया था। यूजीसी को शिकायत मिलने पर उसने शिक्षक के नाम से विवि को पत्र भेजा है।
कमेटी के सदस्य विवि के ही शिक्षक
जेएनवीयू की ओर से गठित 3 शिक्षकों की जांच कमेटी में विवि के ही शिक्षक है। इससे पहले भी विश्वविद्यालय के कई विभागों में महिला शोधार्थियों ने अपने गाइड पर दुव्र्यवहार के आरोप लगाए हैं लेकिन अधिकांश मामले विभाग स्तर पर ही निपटा दिए जाते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30NYABE
0 comments:
Post a Comment