जोधपुर. शहर में बुधवार सुबह धुंध छाई रही, जिससे सर्दी का अहसास बढ़ गया। दूरदराज के इलाकों में अलसुबह काम पर निकलने वाले लोगों को स्वेटर व जैकेट पहनकर बाहर निकलना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार से थार में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी, जिससे रात के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है हालांकि दिन का पारा स्थिर रहेगा।
सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा। सुबह-सुबह धुंध छाई रहने के कारण कुछ मीटर के बाद दिखाई देना बंद हो गया। वाहन चालक सुबह सात बजे तक अपने वाहनों की हैडलाइट जलाकर गाडिय़ां चला रहे थे। भीतरी शहर और आसपास के इलाकों को अपने घर से किला भी धुंधला नजर आ रहा था। धुंध के साथ सर्दी का असर भी बढ़ गया। दिन चढऩे के साथ धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य होने लगा। दोपहर में तापमान 32.6 डिग्री मापा गया। ग्रामीण हिस्सों में सुबह-सुबह सर्दी रही। फलोदी में न्यूनतम तापमान 18.6 और अधिकतम 32.2 डिग्री रहा। बाड़मेर और जैसलमेर में रात का पारा क्रमश: 20.3 व 16.9 और दिन का 34.2 व 31.1 डिग्री मापा गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CGXDt9
0 comments:
Post a Comment