दो हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने छात्र की हत्या कर शव एम्स रोड पर पटकने के मामले में 14 महीने से फरार दो हजार रुपए के इनामी आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी लिखमाराम बटेसर ने बताया कि गत वर्ष 15 सितम्बर की सुबह 4.30 बजे एम्स रोड पर बांकलिया निवासी छात्र श्रवणराम पुत्र खीमाराम जाट का शव मिला था। उसे बनाड़ रोड पर नांदड़ी स्थित कमरे से बहला-फुसलाकर एसयूवी में बासनी मण्डी मोड़ स्थित कैफे ले जाया गया था, जहां मारपीट की गई थी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। फिर श्रवण का शव एम्स रोड पर पटक दिया गया था। इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
आरोपी दिनेश बिश्नोई पर दो हजार रुपए का इनाम था। 14 महीने तक फरारी के बाद उसे सेक्टर 7 में होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने सेक्टर 7 में दबिश देकर मूलत: रामड़ावास कला हाल कुड़ गांव में हवलों की ढाणी निवासी दिनेश (25) पुत्र पेमाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया। इस मामले में राजू उर्फ राजेन्द्र खिलेरी, प्रवीण कुमार उर्फ पीके, छोटाराम व जीतू उर्फ जितेन्द्र को गिरफ्तार किया जा चुका है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kwf0G6
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment