जोधपुर.
बोरानाडा थाना पुलिस ने सालावास स्टेशन के पास स्थित मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर चोरी के बीस मोबाइल बरामद किए।
सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) मांगीलाल ने बताया कि सालावास निवासी महावीर गहलोत की सालावास स्टेशन के पास स्थित मोबाइल दुकान के ताले तोड़कर गत 25 सितम्बर की रात अनेक कीमती मोबाइल व हजारों रुपए चुरा लिए गए थे। 27 सितम्बर को चोरी का मामला दर्ज कराया गया था। थानाधिकारी किशनलाल बिश्नोई के निर्देशन में जांच कर रहे एसआइ पन्नाराम दो महीने की तलाश के बाद पाल लिंक रोड पर राजीव गांधी कॉलोनी निवासी अजहरूद्दीन पुत्र साल मोहम्मद और इमरान पुत्र मकबूल हुसैन को गिरफ्तार किया। आरोपियों को रिमाण्ड पर लेकर अलग-अलग जगहों से चोरी के बीस मोबाइल बरामद किए गए।
पूछताछ में सामने आरोपियों ने कबीर नगर भील बस्ती निवासी जसराम उर्फ जसू पुत्र प्रेम भील और मूलत: समदड़ी में मजल हाल नहर चौराहा निवासी जगदीश भील से चोरी के मोबाइल सस्ते दाम पर खरीदे थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3FakL4d
0 comments:
Post a Comment