हत्यारे पिता ने ओपन जेल में पुत्री से किया बलात्कार का प्रयास

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
हत्या के मामले में सजा काट रहे एक व्यक्ति ने जोधपुर की खुली जेल के क्वार्टर में नाबालिग पुत्री से मारपीट के साथ ही बलात्कार का प्रयास किया। रोने व चिल्लाने पर मासूम अपने पिता के चंगुल से छूटी। सिरोही जिले के थाने में दर्ज बिना नम्बर की एफआइआर पर जोधपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपी पिता खुली जेल से फरार हो गया।
थानाधिकारी ने बताया कि सिरोही जिले का एक व्यक्ति हत्या के मामले में तीन साल से सजा काट रहा है। जनवरी में उसे जोधपुर की खुली जेल में भेज दिया गया था, जहां वह पत्नी व 12 वर्षीय पुत्री के साथ क्वार्टर में रह रहा था। पति की आए दिन की मारपीट से परेशान पत्नी डेढ़ माह पूर्व सिरोही जिले में पीहर चली गई थी।
पुत्री अपने पिता के पास ही थी। गत 23 नवम्बर को आरोपी ने क्वार्टर में ही अकेली पुत्री से छेड़छाड़ शुरू की। विरोध करने पर उससे मारपीट की गई। साथ ही बलात्कार करने लगा, लेकिन पुत्री रोने व चिल्लाने लगी। वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटी।
बाद में आरोपी ने ही उसी दिन मासूम पुत्री को सिरोही जिले में अपने ससुराल छोड़ दिया, जहां पीडि़ता ने अपनी मां को पिता की करतूत के बारे में जानकारी दी। जिसे सुन मां चौंक गई। मां व पीडि़ता सिरोही के एक थाने पहुंचे, जहां आरोपी के खिलाफ मारपीट व बलात्कार करने और पोक्सो की धाराओं में बिना नम्बर की एफआइआर दर्ज कराई।
चूंकि वारदात जोधपुर की है तो बिना नम्बर की एफआइआर पुलिस कमिश्नर कार्यालय भेज दी गई। जिसे संबंधित थाने भेजकर मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराया और बयान दर्ज कर जांच शुरू की।
आरोपी जेल से निकला और फिर गायब
पुलिस का कहना है कि आरोपी पिता खुली जेल में बंद है। इसके बावजूद वह खुद अपनी पुत्री को ससुराल छोडऩे गया था। इसके बाद उसे एफआइआर दर्ज होने का पता लगा। तब वह खुली जेल से गायब भी हो गया। पुलिस खुली जेल पहुंची तो आरोपी नहीं मिला। अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nQPjSq
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment