डम्पर व एसयूवी की भिड़ंत में पूर्व सरपंच की मृत्यु

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
बोरानाडा थानान्तर्गत सालावास रोड पर तेज रफ्तार व लापरवाही से आए मिट्टी से भरे डम्पर व एसयूवी की भिड़ंत में पूर्व सरपंच की मृत्यु हो गई।
एसआइ भरतलाल मीना ने बताया कि नंदवान निवासी पूर्व सरपंच खरताराम चौधरी (57) पुत्र रामाराम भाम्बू गुरुवार रात नौ बजे अपनी एसयूवी में तनावड़ा से सालावास की तरफ जा रहे थे। वो खुद ही कार चला रहे थे। सालावास रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सालावास की तरफ से तेज रफ्तार व लापरवाही से आए मिट्टी से भरे डम्पर की एसयूवी से भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण थी कि एसयूवी आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तेज रफ्तार डम्पर का आगे का टायर निकलकर दूसरी दिशा में चला गया। आस-पास के लोगों ने एसयूवी सवार खरताराम व डम्पर चालक को मशक्कत कर बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। बासनी थाने में सामने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात खरताराम की मृत्यु हो गई। डम्पर चालक भर्ती है। मृतक खरताराम नंदवान के पूर्व सरपंच थे। डम्पर व एसयूवी कब्जे में लिए गए हैं। डम्पर चालक भी पूर्व सरपंच का परिचित बताया जाता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30dZ1VJ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment